टीवी मसाला

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler: पाखी और सई ने किया विराट से अपने प्यार का इजहार, शो में होगी इस नए किरदार की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2022, 01:50 PM IST

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler Alert 11 December 2022 Episode: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के शो गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। अपकमिंग ट्रैक में विराट बाचएगा किसकी जान?

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin (credit pic: instagram)

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin latest Spoiler Alert 11 December 2022 Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ था। मेकर्स शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में विराट, पाखी और सई स्कूल पिकनिक पर साथ में जाते हैं। पिकनिक पर जाते समय पाखी विराट के लिए हमें तुमसे प्यार कितना गाना गाती है और सई भी विराट के लिए अजीब दास्ता है ये सॉन्ग गाती है। पाखी और सई दोनों विराट से एक तरफ अपने प्यार का इजहार करती हैं तो दूसरी तरफ नारजगी भी जताती है। हालांकि अभी तक तीनों को ही नहीं पता कि उनकी जिंदगी में सब बदलने वाला है।

दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में पाखी, विराट और सई पिकनिक से वापस घर लौट रहे थे। तभी बस अपना बैलेंस खो देती है और खाई में गिरने वाली है। पाखी, सई और विराट सभी को बस से बाहर निकालते है लेकिन ये तीनों आखिर में फंस जाते हैं। ऐसे में किसे बचाएंगे विराट?

विराट और पाखी के लिए सई देगी अपनी जान

विराट को समझ नहीं आएगा कि वो किसे बचाए, क्योंकि वो दोनों से ही प्यार करता है। इस बीच सई देखेगी कि विराट आराम से पाखी की जान बचा सकता है। लेकिन उसकी जान को बचाने के लिए विराट की खुद की जान भी खतरे में पड़ सकती हैं। ऐसे में सई अपनी जान को दाव पर लगाने का फैसला करती है ताकि विराट और पाखी सही सलामत रहें। रिपोर्ट के अनुसार, सई की शो में दोबारा एंट्री होगी। इस बार वो अकेले नहीं होगी उसका पार्टनर भी होगा, जिसने खाई में गिरने के बाद उसकी जान बचाई थी। सई की वापसी से क्या फिर बदल जाएगी पाखी और विराट की जिंदगी?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article