टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: डिंपल और समर की लव स्टोरी में विलेन बनेगी बा, पाखी और अधिक का होगा तलाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 8, 2022, 12:38 PM IST

Anupama Spoiler Alert Episode 08 December 2022: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में फैमिली ड्रामा चल रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में जहां पाखी एक बार फिर घरवालों के सामने नखरे दिखाएगी तो दूसरी तरफ डिंपल और समर की लव स्टोरी शुरू होने वाली हैं।

Image

anupama ( credit pic: social media)

Anupama Spoiler Alert Episode 08 December 2022: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। डिंपल के रेपिस्ट जेल में है। ऐसे में अनुज और अनुपमा डिंपल के लिए एक अच्छा लड़का देखने की सोचते हैं ताकि वो अपनी जिंदगी आगे अच्छे से बिता सकें। वहीं अनुपमा की बेटी पाखी शाह परिवार में वापस आ चुकी हैं। वो अपने परिवार के सदस्यों को अपना नौकर समझती हैं। वो फिर से घर में सबको अपना ऑर्डर देने लगती है। उसका ये बर्ताव देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। काव्या और लीला उसे समझाते है कि उसकी शादी हो गई है और अब उसे अधिक के घर में रहना होगा। लेकिन वो दोबारा अधिक के घर में नहीं जाने से मना कर देती हैं।

वहीं, अधिक भी पाखी से अलग होना चाहता है। उससे ये प्रेशर नहीं झेला जा रहा है। वो शाह परिवार में तलाक के पेपर भेज देता है। शाह परिवार के लिए ये मुश्किल का समय होता है। हालांकि पाखी को इस बात से कोई मतलब नहीं है। वो अधिक से अलग होने के लिए तैयार हो जाती है। इसी के साथ वो कहती हैं कि अधिक के साथ मीडिल क्लास जिंदगी नहीं जी सकती हैं।

शुरू होगी डिंपल और समर की लव स्टोरी

डिंपल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए समर की डांस एकेडमी ज्वाइन कर लेती है। पहले दिन समर कोशिश करता है उसे यहां आने पर खुशी हो। वो डिंपल को कंफर्टेबल करने की पूरी कोशिश करता है। डांस एकेडमी में दोनों के बीच क्यूट नोकझोंक देखने को मिलती है। समर डिंपल को डांस सिखाता है। बा दोनों को साथ में देखकर परेशान हो जाती है। वो कहती हैं कि मैं कभी नहीं चाहती हूं समर अपनी जिंदगी में गलत लड़की को चुनें। अपकमिंग एपिसोड में बा बनेगी डिंपल और समर के बीच की दुश्मन।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article