Madalsa Sharma Quits Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। शो से टीवी कलाकारों का आना-जाना सा लगा हुआ है जिसे देख हर कोई हैरान है। पिछले महीने अगस्त में शो को सुधांशु पांडे ने एक दम से अलविदा कह दिया था जिससे सारे फैंस काफी हैरान थे। अब टाइम्स नाउ के पास सीरियल की एक और हसीना के शो छोड़ने की खबर हाथ लगी है। यह और कोई नहीं बल्कि काव्या का किरदार निभा रही मदालसा शर्मा हैं। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर मदालसा ने शो को अलविदा क्यूँ कहा।
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupama) को सुधांशु पांडे के बाद अब 4 साल बाद टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने अलविदा कह दिया है। जी हाँ, हमें ये खबर खुद टीवी एक्ट्रेस ने एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि अनुपमा छोड़ने की खबर सच्ची है, हाँ मैं शो छोड़ रही हूं और मैं इसके बारे में बात कुछ समय बाद करूंगी। इस साल कहानी के कई बड़े किरदारों ने शो को गुडबाय कह दिया है जिसे देख हर कोई हैरान है। फैंस मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या अनुपमा बंद होने वाला है?
टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा अपने किरदार काव्या को लेकर घर-घर मशहूर हुईं थी। हालांकि कहानी में लीप आने के बाद काव्या का किरदार काफी समय से गायब था, हर कोई एक्ट्रेस की राह देख आंखें बिछाए बैठा था। इस खबर से अनुपमा के फैंस को काफी दुख पहुंचा है, हर कोई एक्ट्रेस के शो छोड़ने का कारण जानना चाहता है। अब देखना दिलचस्प होगा की मदालसा को शो में कौन रिप्लेस करेगा।
