टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुज और अनुपमा को मिलवाएगी छोटी अनु? माया के मंसूबे होंगे नाकामयाब!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 10:27 AM IST

Anupama upcoming twist and spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा का आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। अनुपमा अपने डांस एकेडमी की तैयारियों में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर डिंपल, समर को उसके ही परिवार के खिलाफ भड़काने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर डिंपल और बरखा एक साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

Image

Anupama spoiler spoiler 14 april 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा का आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
  • डिंपल और बरखा अब एक साथ मिलने वाले हैं।
  • वहीं समर, डिंपल के प्यार में पागल होता नजर आने वाला है।

Anupama upcoming twist and spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) का आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। अनुज से दूर होने के बाद अब अनुपमा अपनी जिंदगी पर फोकस करने वाली है, और खुश रहने के वादे को पूरा करती नजर आएगी। वहीं अब डिंपल का किरदार सीरियल में विलेन बनता जा रहा है। वह शाह परिवार को तोड़ने की कोशिश करने वाली है। इस बीच आज के एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा नजर आने वाला है। एक तरफ जहां अनुपमा अपनी डांस एकेडमी की तैयारियों में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर डिंपल, समर को उसके ही परिवार के खिलाफ भड़काने की तैयारी में हैं। डिंपल और बरखा एक साथ हाथ मिलाने वाले हैं। बरखा, डिंपल की भड़काती है कि उन दोनों को मिलकर शाह परिवार से समर को अलग करना होगा, ठीक उसी प्रकार जैसे अनुपमा ने अनुज को अपने परिवार से अलग किया था। आज के एपिसोड में छोटी अनु की भी घरवापसी होने वाली है।

अनुपमा से बात करने की जिद करेगी छोटी अनु

अनुपमा के आज के एपिसोड में छोटी अनु कैम्प से घर वापस आने वाली है। घर वापस आते ही छोटी अनु को सरप्राइज मिलता है, वनराज उसे खुश करने के लिए उसकी पसंदीदा चीजें लेकर आता है। जिसके बाद छोटी अनु, अनुपमा से वीडियो कॉल करने की बात कहती है, जिसपर माया और अनुज हैरान हो जाते हैं। माया, अनुज के साथ बैठकर ये प्लान बनाती है कि उन्हें छोटी अनु को काफी प्यार देना होगा, ताकि वह अनुपमा को भूल जाए। वहीं दूसरी ओर डिंपल अब समर को भड़काने की प्लानिंग में है।

डिंपल के प्यार में पागल हुआ समर

समर पूरी तरह से डिंपल के प्यार के जाल में फंस गया है, समर का मानना है कि अनुपमा ने अपनी मर्जी से डांस अकेडेमी छोड़ी है, इसमें डिंपल की कोई गलती नहीं है। जिसके बाद अब समर, डिंपल के प्यार के चलते अब वह शाह परिवार छोड़ने का फैसला कर सकता है। बल्कि पाखी और बा, समर को बोलते हैं कि वह डिंपल से शादी न करे क्योंकि वह उसके लिए सही लड़की नहीं है।

एपिसोड के आखिर में बरखा, अनुपमा का सामान लेकर पहुंच जाती है और कहती है कि अनुज ने भिजवाया है। जिसके बाद अब दोनों के बीच दूरियां और भी बढ़ने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article