टीवी मसाला

Anupama New Entry: शो में होगी इस नए किरदार की एंट्री, छोटी अनु और अनुज को लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2023, 03:29 PM IST

Anupama: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स जल्द एक नए कैरेक्टर की एंट्री करने वाले हैं। नए किरदार के आने से शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। इस नए किरदार की एंट्री से अनुज को बहुत बड़ा झटका लगेगा। इस नई एंट्री से अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर बदलने वाली है।

Image

Anupama new entry (credit pic: instagram)

स्टार प्लस के शो अनुपमा (Anupama) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में इस वक्त अनुपमा बिल्कुल अकेली हो गई है। अनपुमा को समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। उसकी जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। अनुज और अनुपमा के रास्ते अलग हो गए है। अनुपमा की मां कांता और भाई भावेश उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बने हैं। वो अनुपमा को नई शुरुआत करने के लिए कहते हैं।

इधर वनराज अनुज से कहता है कि अनुपमा अपने बच्चों के साथ बेहद खुश है। तुम्हें वापस आने की जरूरत नहीं है। डिंपल इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि अनुपमा और तोषू डांस एकडेमी में दखलअंदाजी कर रहे हैं। उसे लगता है कि लोग अनुपमा की वजह से बच्चों को डांस एकडेमी में नहीं भेजेंगे।

शो में होगी इस नए किरदार की एंट्री

डिंपल डांस एकडेमी का नाम बदलना चाहती है। अनुपमा फैसला करती है कि वो डिंपल और समर को डांस एकेडमी की जारी जिम्मेदारी देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपमा में जल्द पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट माही सोनी की एंट्री होने वाली है। माही सोनी तेनाली रामा, सुपर डांसर और आपकी नजरों ने समझा जैसे कई हिट शोज में काम किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार माही जल्द अनुपमा के साथ शूटिंग शुरू कर सकती हैं। अनुपमा जल्द अपनी अलग डांस एकेडमी खोलेगी। इस डांस एकेडमी में माही वो सबसे पहली बच्ची होगी जो उससे डांस सीखने आएगी। अनुपमा का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है। अनुपमा को इस बच्ची को देखकर छोटी की याद आएगी। वहीं, छोटी अभी अपनी मां माया के पास है। लेकिन उसे अनुपमा की बहुत याद आती है। वो अनुज को देखकर भी काफी परेशान हो जाती है। अनुज को भी अपनी गलती का पछतावा होता है कि उसने अनुपमा को अकेले छोड़ कर गलती कर दी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article