टीवी मसाला

Anupama 3 August Spoiler: कपाड़िया हाउस में एंट्री मारेगा अंकुश का नाजायज बेटा, सातवें आसमान पर चढ़ेगा बरखा का पारा

Anupama 3 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अंकुश अपने बेटे को कापड़िया हाउस ले आएगा। जिसे देख बरखा गुस्से में आग बबूला हो जाएगा और अनुपमा को मामले में घसीट लेगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

Image

Anupama 3 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की अंकुश अपने बेटे को कापड़िया हाउस ले आएगा। जिसे देख बरखा गुस्से में आग बबूला हो जाएगा और अनुपमा को मामले में घसीट लेगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

Anupama 3 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वनराज चुपके से काव्या के बच्चे का सच जान टूट जाता है। इसी दौरान वो अपनी कार में जाकर जोर-जोर से चिल्लाता है, जिसे देख अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

कपाड़िया हाउस में आएगा अनुज का नाजायज बेटा

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अंकुश कपाड़िया हाउस में अपने नाजायज बेटे रोमिल को साथ लेकर आता है। ऐसे में सभी रोमिल को देख हैरान हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ बरखा गुस्से में आग बबूला हो जाती है। ऐसे में बरखा सभी के सामने कहती है की वो इस लड़के को यहां रहने नहीं देगी। बरखा अंकुश पर इल्जाम लगा रही होती है तभी वो जवाब देते हुए कहता है कि 'जब किसी को घर में प्यार न मिले तो उसे बाहर तलाशना ही पड़ता है।' इस बात को सुन हर कोई वहां हैरान हो जाता है।

अनुपमा से सवाल करेगी बरखा

गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि बरखा होश खोकर अंकुश को जोरदार थप्पड़ लगा देती है। इसी के साथ वो अनुपमा से पूछती है की तुमने भी तो वनराज और काव्या का रिश्ता नहीं अपनाया था। तो मैं इस लड़के को घर में और अपनी जिंदगी में कैसे अपना लूं। अगर ये औलाद अनुज की होती क्या अनुपमा तुम इसे अपनाती। इस बात को सुन अनुपमा हक्की बक्की रह जाती है। ऐसे में वनराज बरखा को कहता है कि इस लड़के को अपनाने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। जब बच्चा तुम्हारा है ही नहीं तो जिम्मेदारी भी तुम्हारी नहीं। इस बात को सुन काव्या और अनुपमा को शौक लग जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article