टीवी मसाला

Anupama 27 June 2023 Episode Spoiler Alert: शाह हाउस में होगी ग्रैंड फेयरवेल पार्टी, अनुपमा के इंतजार में बावला होगा अनुज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2023, 08:46 AM IST

Anupama 27 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की पाखी और अधिक के बीच मन मुटाव खतम होने का नाम नहीं लेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुपमा को बहुत जोरों-शोरों से फेयरवेल पार्टी देगा।

Image

Anupama 27 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा की पाखी और अधिक के बीच मन मुटाव खतम होने का नाम नहीं लेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुपमा को बहुत जोरों-शोरों से फेयरवेल पार्टी देगा।

Anupama 27 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अमेरिका जाने से पहले अनुज और अनुपमा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, साथ ही प्यार भरी बातें करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुज के घर ना लौटने पर माया जल भुन कर राख हो जाती है। उसे अनुज की शर्ट पर अनुपमा की बिंदी मिलती है।

पाखी और अधिक के बीच बढ़ेगी टेंशन

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की शाह हाउस में सभी अनुपमा की फेयरवेल पार्टी की तैयारी कर रहे होते हैं। इसी दौरान वहां काव्या भी आ जाती है और काम में हाथ बटाने लगती है। बा काव्या से कहती है कि वो शाह हाउस वापिस आ जाए ताकि वो उसका प्रेग्नेंसी के दौरान ध्यान रख सके। इस बात को सुन काव्या सभी से कहती है कि हम ये बात पार्टी के बाद करें,अभी सब काम कर लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ पाखी और अधिक के बीच अभी भी मन मुटाव चल रहे होते हैं। पाखी अधिक से उसके साथ पार्टी में अच्छा व्यवहार रखने को कहती है,क्यूंकि वो नहीं चाहती अनुपमा को जाने से पहले टेंशन हो।

अनुपमा का होगा शाह हाउस में स्वागत

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा सज-धज के शाह हाउस पहुंचती है, जहां उसका जोरों-शोरों से स्वागत किया जाता है। इसी दौरान लीला बेन अनुपमा के साथ पीछे किए बुरे बर्ताव के लिए माफी भी मांगती है। पार्टी में अनुपमा कृष्ण जी की आरती करती है और बा उसे सजे झूले में बैठने के लिए कहती है। सभी अनुपमा के लिए डांस करते हैं, जिसे देख वो बहुत खुश होती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज अनुपमा के बहुत ज्यादा इंतजार कर रहा होता है। अनुज को ऐसे देख माया जलन में जल रही होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article