टीवी मसाला

Anupama 21 November: सगी माँ को छोड़ सास-ससुर की सेवा में लगेगा अनुज, देखकर लगेगी मालती देवी को मिर्ची

Anupama 21 November: अनुज शाह हाउस जाता और बा बापूजी को समझाते हुए अपने साथ चलने के लिए कहता है। अनुज घर जाकर अनुपमा से कहता है कि मैंने तुम्हारी सारी चिंता मिटा दी है मैं बा-बापूजी को साथ ले आया हूं।

Image

anupama 21 nov 2023

Anupama 21 November: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी में पिछड़ता जा रहा है। समर की मौत के बाद से शो की टीआरपी लिस्ट गिरती जा रही है। लेटेस्ट ट्रैक में घर का माहौल बेहद गमगीन हो चुका है। जहां तोषु- किंजल घर से बाहर रह रहे हैं वहीं वनराज भी घर छोड़कर चला जाता है। अब घर में केवल बा-बापूजी और डिंपी-काव्या रह जाती है। उधर कपाड़िया हाउस में मालती देवी हर हाल में अनुपमा प कब्जा करना चाहती है। आइए आपको बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या खास होने वाला है।

बा-बापूजी की सेवा कर रही है डिंपी

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि डिंपी शाह हाउस में बा और बापूजी की सेवा करने के लिए अपनी डांस अकादमी बंद कर देती है। सुबह-सुबह तपिश शाह हाउस में आता है और डिंपी से अकादमी बंद करने की वजह पूछता है, डिंपी कहती है कि बा-बापूजी की सेवा के लिए मैंने अकादमी को बंद कर दिया है। तभी तपिश डिंपी से चाबी लेकर चला जाता है।

सास-ससुर को घर लाएगा अनुज

रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) स्टार शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा अनुज को शाह हाउस जाने के लिए कहती है उसे अपने बा-बापूजी की चिंता सता रही होती है। अनुज शाह हाउस जाता और बा बापूजी को समझाते हुए अपने साथ चलने के लिए कहता है। अनुज घर जाकर अनुपमा से कहता है कि मैंने तुम्हारी सारी चिंता मिटा दी है मैं बा-बापूजी को साथ ले आया हूं। कपाड़िया हाउस में बा और बापूजी को देख अनुपमा बहुत खुश हो जाती है और अनुज को गले लगा लेती है। वहीं दोनों को देखकर मालती देवी का खून खौल जाता है और वह मन ही मन परेशान होने लगती है।

कहानी में आगे ट्विस्ट लाने के लिए दिखाया जाएगा कि शाह हाउस के बाहर कुछ शराबी डिंपी को परेशान करेंगे और डिंपी डर के मारे अपने साथ चाकू रखेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article