Kusha Kapila Dating Rumors: एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन कुशा कपिला किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कुशा अपने फैंस से खुलकर जिंदगी के बारे में बातें करती हैं। कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने साल 2023 में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक लिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस अकेले जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। कई बार दावा किया गया है कि कुशा किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन कभी एक्ट्रेस के मिस्ट्रीमैन का नाम सामने नहीं आया। अब कॉमेडियन और कुशा कपिला की दोस्त गुरलीन पन्नू (Gurleen Pannu) ने बड़ा खुलासा किया है। गुरलीन ने उस शख्स का नाम बता दिया है, जिसे कुशा कपिला डेट कर रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash को प्रपोज करने से पहले Karan Kundrra ने ली पेरेंट्स की राय, हुए ट्रोल तो दिया मुंहतोड़ जवाब)
किसे डेट कर रही हैं कुशा कपिला ?
हाल ही में गुरलीन पन्नू और कुशा कपिला, नेहा धूपिया और अंगद बेटी के शो डबल डेट में नजर आईं। इस मौके पर गुरलीन ने जाने-अनजाने कुशा कपिला की लव लाइफ का सीक्रेट खोल दिया। गुरलीन ने खुलासा किया दिया कि कुशा सिंगल नहीं हैं। हुआ ये कि शो में कुशा और गुरलीन के साथ अंगद-नेहा काफी मस्ती मजाक कर रहे थे। इसी दौरान गुरलीन ने अंगद और नेहा की केमिस्ट्री पर बात की और कहा कि इस पैनल पर सिंगल पर्सन का प्रतिनिधित्व करते हुए। गुरलीन अपनी बात पूरी नहीं कर पातीं। गुरलीन और कुशा के बीच इशारेबाजी शुरू हो जाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार...' Apoorva Mukhija के बयान पर बवाल, मांगनी पड़ी माफी')
kusha kapila (photo credit- instagram)
