टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में एंट्री के साथ ही बाबा Aniruddha Charya ने की सलमान खान संग मस्ती, भाईजान के लिए ढूंढ रहे लड़की

Aniruddha Charya Entry in Bigg Boss 18: ​बिग बॉस 18 के सेट से नया प्रोमो सामने आ रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya Ji Maharaj) शो में एंट्री ले रहे हैं। और आते ही उन्होंने उन्होंने सलमान खान और तजिंदर पाल सिंह मस्ती करनी शुरू कर दी है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Aniruddha Charya ji Entry in Bigg Boss 18

Aniruddha Charya Entry in Bigg Boss 18: कलर्स टीवी और सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 का आगाज होने में कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। ऐसे मे मेकर्स दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए बैक टु बैक प्रोमो शेयर कर रहे हैं। कन्टेस्टन्ट के चेहरे से भी एक-एक करके पर्दा उठाया जा रहा है। अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बाबा अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya Ji Maharaj) शो में एंट्री ले रहे हैं। इसके अलावा एंट्री के साथ ही उन्होंने सलमान खान और तजिंदर पाल सिंह मस्ती करनी शुरू कर दी है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का नया प्रोमो सामने आया है। इस नए प्रोमो में बाबा अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya Ji Maharaj) लाल सोफ़े पर बैठे शानदार एंट्री मारते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही स्टेज पर सलमान खान और नेता तजिंदर पाल सिंह भी मौजूद हैं। अब एंट्री के साथ ही बाबा अनिरुद्धाचार्य जी ने अपना मस्ती-मजाक करना शुरू कर दिया है। वह तजिंदर पाल सिंह ने पूछते नजर आ रहे हैं कि "आपका विवाह हो गया क्या? तो इस पर नेता जवाब देते हैं कि "नहीं अभी नहीं हुआ है। मैं तो अभी भाईजान से छोटा हूँ।" फिर बाबा आगे कहते हैं कि अब मुझे दो लड़की ढुँढनी होगी। इस पर सलमान खान कहते है "मेरी लिए नहीं।" तब बाबा जी कहते हैं "मैं जो ढुँढगा वह भागगे नहीं।" इस बात पर सब हंसने लगते हैं।

इस बीच बता दें की आज रात 9 बजे से बिग बॉस 18 का ग्रांड प्रीमियर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक सभी कन्टेस्टन्ट उसी समय घर के अंडर प्रवेश करेंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article