टीवी मसाला

अमिताभ बच्चन को स्कूल की लड़की पर था क्रश, KBC के सेट पर बताया कैसे बेले पापड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 10:24 PM IST

amitabh bachchan childhood school crush: केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह स्कूल में थे तो एक होस्टल में रहते थे। उन्हें उस दौरन एक लड़की पसंद थी जो उनकी बहन के स्कूल में थीं।

Image

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan School Crush: अमिताभ बच्चन अक्सर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते हुए खूब मस्ती करते हैं। कई बार वह कंटेस्टेंट्स से उनकी पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं तो कई बार अपनी बातें भी शेयर करते हैं। अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर अपने स्कूल का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। जी हां, हाल ही में बिग बी ने अपनी स्कूल लाइफ का एक्सपीरियंस शेयर किया है। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स साहिल शिंदे आए, जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के थर्ड इयर के स्टूडेंट हैं। बिग बी ने साहिल से बात करते हुए अपने स्कूल के दिनों को लेकर बात की और अपने उन दिनों के क्रश के बारे में भी बताया।

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह स्कूल में थे तो एक होस्टल में रहते थे। उन्हें उस दौरन एक लड़की पसंद थी जो उनकी बहन के स्कूल में थीं। ऐसे में बिग बी वहीं जाया करते थे। अभिनेता बताते हैं, 'मेरी बहन का स्कूल पास के एक एरिया में था और वहां की एक लड़की को मैं पसंद करता था।'

बिग बी ने आगे बताया कि वह उन्हें इतना पसंद करते थे कि वह उससे मिलने के लिए एक बड़ी खाई को पार करते जाते थे। बिग बी फिर कहते हैं कि आप शो में झूठ नहीं बोल सकते और अब क्योंकि हमें पता लग गया है कि आप किसी को पसंद करते हो तो अब हमें उसके बारे में बताएं। इसके बाद केबीसी का प्रोमो वहीं खत्म हो जाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी को आखिरी बार फिल्म गुड बाय में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता लीड रोल में थीं। अब वह फिल्म उंचाई में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। प्रोजेक्ट के में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article