टीवी मसाला

धर्म के चलते नहीं मिल रहा था अली गोनी को आशियाना, मकान मालिकों ने कहा 'हम मुसलमानों को...'

Aly Goni Was Unable To Find Home Due To Religion: टीवी एक्टर अली गोनी और गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) लिव इन रिलेशनिप में रह रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने खुलासा किया कि मुस्लिम धर्म होने की वजह से उन्हे मुंबई में घर ढूंढने में काफी मुश्किल हुई।

Image

Aly Goni Was Unable To Find Home Due To Religion

Aly Goni Was Unable To Find Home Due To Religion: टीवी दुनिया के जाने माने कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर कपल गोल्स देते हैं। अब रिलेशनशिप के 5 साल बाद अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने एक छत के नीच रहने का फैसला किया। हाल ही में अली गोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनका धर्म धर खरीदने की राह में रोड़ा बना। सिर्फ यही नहीं अली गोनी ने ये भी खुलासा किया कि कश्मीरी होने की वजह से मुंबई में उन्हे कई मकान मालिकों ने घर भी देने से मना कर दिया था।

इनकंट्रोवर्शियल पॉडकास्ट के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर अली गोनी (Aly Goni) पहुंचे थे तब उन्होंने ये खुलासा करते हुए बताया 'मुझे कश्मीरी होने की वजह से इंडस्ट्री में कभी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा। जब बात घर ढूंढने की आई तो लोगों ने मुझे जज किया और आज भी ऐसे होता है। मैं और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) एक साथ रहने के लिए घर ढूंढ रहे थे। तभी कई लोगों हमें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि 'हम मुसलमानों को घर नहीं देते। उनमें से ज्यादातर बुजुर्ग लोग थे।'

अली गोनी द्वारा इस खुलासे को सुन सभी फैंस काफी शॉक हैं। सिर्फ धर्म की वजह से नहीं बल्कि सिंगल मदर होने के कारण भी चारु असोपा को घर किराए पर नहीं मिल रहा था। इसी के साथ बता दें अली गोनी और जैस्मिन भसीन अब लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने दी थी अपने वलॉग के जरिए। साथ ही ऐसे रुमर्स भी उड़े थी कि इस साल के अंत में जैस्मिन और अली शादी करने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article