टीवी मसाला

'इतना तो रिश्तेदार पीछे नहीं पड़े', Jasmin Bhasin संग शादी की खबरों पर Aly Goni ने तोड़ी चुप्पी, बोलती की बंद

Aly Goni Reaction On Wedding News: दावा किया जा रहा है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन शादी के लिए तैयार हैं। अब अली गोनी ने शादी की तमाम खबरों का सच बताया है और ट्रोलर्स को जवाब दिया।

Image

aly goni-jasmin bhasin (photo credit- instagram)

Aly Goni Reaction On Wedding News: जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों की दोस्ती खतरों के खिलाड़ी में हुई और बिग बॉस तक पहुंचते पहुंचते दोनों कपल बन गए। अली और जैस्मिन ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए धर्म की दीवार तोड़ी है। जैस्मि पंजाबी परिवार से हैं और अली मुस्लिम हैं। दोनों अपने बीच के अंतर के साइड करके लव लाइफ में खुश हैं। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों शादी के लिए तैयार हैं, जिस पर अब अली गोनी ने रिएक्शन दिया है। एक्टर ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें जब शादी करनी होगी कर लेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चे न होने की वजह से Akansha Chamola को तलाक देंगे Gaurav Khanna? सोशल मीडिया पर उठा सवाल)

    अली गोनी ने जैस्मिन भसीन संग शादी पर तोड़ी चुप्पी

    इन दिनों कई सोशल मीडिया पोर्टल पर दावा किया जा रहा है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन शादी के लिए तैयार हैं। ऐसे में फैंस कपल से उनकी शादी का अपडेट लेने लगे, जिसके बाद अली गोनी ने अपनी शादी की तमाम अफवाहों का सच बताया है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी है। अली गौनी ने तीखे शब्दों में लिखा, 'जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े हैं, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हुए हैं। अपना-अपना काम करो, खुश रहो और रहने दो।' अली गोनी ने अपने एक जवाब से सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: सर्जरी से पहले अरमान होगा किडनैप, अब क्या करेगी अभिरा?)

    लिव-इन में रहते हैं अली गोनी और जैस्मिन भसीन

    बता दें कि पहले भी कई बार अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन कपल ने हमेशा शादी की खबरों को इग्नोर किया है अली और जैस्मिन दोनों लिव इन रिलेशनश में हैं और दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। हालांकि, अली खुलासा कर चुके हैं कि उन दोनों पर परिवार की तरफ से शादी का काफी दबाव हैं और दोनों अब शादी पर सोच रहे हैं। जब उनका शादी करने का प्लान होगा तो वे दोनों सबको बताएंगे।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article