Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: सर्जरी से पहले अरमान होगा किडनैप, अब क्या करेगी अभिरा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे होने वाले हैं और इस ड्रामे में अभिरा अरमान की शादी होगी। इससे पहले अरमान का किडनैप होगा।

Authored by: कविताUpdated Jun 28 2026, 13:04 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्ट Image Credit : Instagram01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार परिवार को अरमान को बीमारी का पता चल गया है, जिसके बाद सबकी हालत खराब है। इतना ही नहीं, अरमान सब कुछ छिड़कर चला गया है और मायरा को उसकी लोकेशन मिल जाती है, जिसके बाद अभिरा अपनी दोनों बेटियों और विद्या को लेकर अरमान की तलाश में निकल जाती है। अब लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मिल जायेगा और अभिरा का गुस्सा फटेगा। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

अरमान का होगा किडनैप​Image Credit : Instagram02 / 08

अरमान का होगा किडनैप​

शो में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान कैफे में अकेले बैठा होता है और वहां पर विद्या पहुंच जाती है। जैसे ही अरमान विद्या तक पहुंचता है, वैसे ही उसे कोई किडनैप कर देता है। ये देखकर अरमान चिल्लाने लगता है। वो अजीब अजीब बातें करता है।

अभिरा का फूटेगा गुस्सा​Image Credit : Instagram03 / 08

अभिरा का फूटेगा गुस्सा​

अरमान को किडनैप करने वाली अभिरा होती है। वो अरमान को कुर्सी से बांध देती है और से खूब सुनाती है। वो अरमान को बताती है कि कैसे को सर्जरी की तैयारी कर रही है लेकिन वो भाग गया। इस मौके पर विद्या और मायरा भी अभिरा को शांत करवाते हैं लेकिन वो शांत नहीं होती।

अरमान बयां करेगा अपना डर​Image Credit : Instagram04 / 08

अरमान बयां करेगा अपना डर​

इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान अपना डर बयां करता है कि वो नहीं बचेगा। अरमान बताता है कि वो अभिरा की आँखों के सामने नहीं मरना चाहता और वो ये भी नहीं चाहता कि अभिरा पूरी जिंदगी उसकी सेवा करती रह। अरमान और अभिरा की खूब बहस करती है।​

​अरमान के सामने होगा चमत्कार​Image Credit : Instagram05 / 08

​अरमान के सामने होगा चमत्कार​

अरमान अभिरा को छोड़कर जाने लगेगा और अभिरा भी इस बार उसे नहीं रोकेगी, लेकिन जैसे ही अरमान रिजॉर्ट के बाहर आयेगा तो स्नोफॉल होगा। ये देखकर अरमान रुक जाएगा। मायरा इस चीज को चमत्कार बताएगी।

अरमान को प्रपोज करेगी अभिरा​Image Credit : Instagram06 / 08

अरमान को प्रपोज करेगी अभिरा​

अरमान और अभिरा एक बार फिर आमने सामने होंगे और इस बार अभिरा उसे खुद से बांधने की बात करेगी। अभिरा अरमान से फिर से शादी की बात करेगी। वो अरमान को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करेगी। इस मौके पर दोनों ही गुस्से में होंगे लेकिन दोनों का प्यार कम नहीं होगा।

अरमान करेगा शादी के लिए हां​Image Credit : Instagram07 / 08

अरमान करेगा शादी के लिए हां​

अरमान भी शादी के लिए हां कर देगा। इस मौके पर अरमान, अभिरा, मायरा और मुक्ति काफी खुश होंगे और फिर मायरा बताएगी कि ये ही उसका सपना था जो आज पूरा हो गया है। वह अपनी फैमिली को खुश देखना चाहती थी और साथ में स्नो भी हो। सब कुछ आज हो रहा है।

अभिरा के रिजॉर्ट में होगी शादी​Image Credit : Instagram08 / 08

अभिरा के रिजॉर्ट में होगी शादी​

विद्या शादी की तैयारियों की बात करेंगी। इस मौके पर विद्या माधव को भी बुलाने की बात करेगी और तब मुक्ति सवाल करेगी कि शादी कहां होगी। तब मायरा बताएगी कि जहां वह खड़ी है वो रिजॉर्ट अभिरा का है और शादी यही होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!