टीवी मसाला

को-स्टार्स संग डांस वीडियो की वजह से ट्रोल हुई थीं Akanksha Chamola, गौरव खन्ना की पत्नी ने दिया अब रिएक्शन

Akanksha Chamola React on Trolled: हाल ही में सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का अपने को-स्टार कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब इस वीडियो पर आकांक्षा चमोला ने खुद रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Image

Akanksha Chamola React on Trolled

Akanksha Chamola React on Trolled: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों कई वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' के प्रमोशनल इवेंट से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आकांक्षा चमोला को-स्टार कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करते हुए देखा गया था। आकांक्षा चमोला को अपने को-स्टार के साथ डांस करते कई लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया था। ऐसे में अब आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने इन अफवाहों और ट्रोलिंग पर रिएक्शन देते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। (इसे भी पढ़ें: SCOOP: तय समय पर रिलीज नहीं होगी सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान', फैन्स का लंबा होगा इंतजार)

ट्रोलिंग पर आकांक्षा चमोला ने दिया जवाब

आकांक्षा को एक प्रमोशनल इवेंट में कुंवर अमर और अली हसन के डांस वीडियो वायरल होने के लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। आकांशा को इससे पहले अवेज दरबार के साथ डांस वीडियो बनाने के लिए भी बुरी तरह ट्रोल किया गया था। कई लोगों यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि आकांक्षा और गौरव खन्ना की शादी में कुछ ठीक नहीं है। आकांक्षा चमोला ने ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा ने इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का एक वीडियो रीपोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'लोग अपने सारे काम-धंधे छोड़कर आकांक्षा पर फोकस कर रहे हैं।' (इसे भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में मेघनाद का किरदार निभाएंगे राघव जुयाल, विक्रांत मैसी को किया रिप्लेस)

इससे पहले आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी में गड़बड़ी होने के बारे में जो रिपोर्ट्स सामने आई थी उन पर बात की थी। आकांक्षा ने गौरव खन्ना से अलग होने की अफवाहों का खंडन किया था। अटकलें तब शुरू हुईं जब आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिससे फैंस को लगा कि कपल तलाक लेने वाला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article