टीवी मसाला

Ajit Pawar के विमान हादसे में हुए निधन से शोक में डूबीं Smriti Irani, ट्वीट कर बोलीं- लोगों के लिए उनकी सेवा...

Smriti Irani Reaction On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। अजित पवार की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। वहीं अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अजित पवार के निधन पर ट्वीट किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- स्मृति ईरानी, अजित पवार इंस्टाग्राम

Smriti Irani Reaction On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। बारामती में अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हुआ। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान क्रैश हुआ था, जिसमें अजित पवार सहित छह लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार के निधन से पूरा देश हैरत में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन पर शोक जाहिर किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के कई सितारे भी अजित पवार (Ajit Pawar) के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हैं। वहीं अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अजित पवार के निधन को लेकर ट्वीट किया है।

अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन पर अजित पवार (Ajit Pawar) ने ट्वीट शेयर कर शोक जाहिर किया, साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा, "विमान हादसे में श्री अजित पवार के निधन से हैरान हूं और स्तब्ध हूं। लोगों के लिए उनकी सेवा और सालों का राजनीतिक नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। मेरी सांत्वनाएं और प्रार्थना अजित पवार के परिवार के साथ हैं। ओम शांति।" स्मृति ईरानी के अलावा टीवी के पॉपुलर एक्टर राहुल वैद्य ने भी अजित पवार के निधन पर पोस्ट शेयर की है। राहुल वैद्य ने अजित पवार के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, "बहुत हैरान हूं। दादा की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

rahul vaidya

फोटो क्रेडिट- राहुल वैद्य इंस्टाग्राम

अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट साझा कर शोक जाहिर किया। इस लिस्ट में अजय देवगन, रितेश देशमुख, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर और कंगना रनौत जैसे बहुत से सितारे शामिल हैं। बता दें कि विमान क्रैश के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लैंडिंग के वक्त लग रहा था कि ये प्लेन क्रैश होने वाला है। क्रैश होते ही विमान में बड़ा धमाका हुआ। वे लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन उसके बाद कई और धमाके भी हुए। आग इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि उसमें से लोगों को निकालना मुश्किल था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article