टीवी मसाला

TRP के लिए Advocate Anjali Awasthi में आएगा लीप, अंकित रायजादा की जगह ये हैंडसम हंक लीड बनकर मारेगा एंट्री

Advocate Anjali Awasthi To Head For Leap This Actor Will Play Lead: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद सीरियल में नए लीड की एंट्री होगी। वहीं अंकित रायजादा शो को अलविदा कहने वाले हैं।

Image

'एडवोकेट अंजली अवस्थी' में आएगा जनरेशन लीप

Advocate Anjali Awasthi To Head For Leap This Actor Will Play Lead: टीवी के चर्चित सीरियल 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई। लेकिन 'एजवोकेट अंजली अवस्थी' की टीआरपी लगातार गिर रही थी, जिसके बाद शो के बंद होने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि अब चैनल ने 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' (Advocate Anjali Awasthi) को कुछ वक्त की मोहलत दी है। ऐसे में शो को बचाने के लिए मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है। हैरत की बात तो यह है कि 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' में लीप तो आएगा ही, साथ ही इसके लीड एक्टर में भी बदलाव किया जाएगा।

'एडवोकेट अंजली अवस्थी' (Advocate Anjali Awasthi) को लेकर खबर है कि शो में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद सीरियल की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। वहीं लीप के साथ ही एक्टर अंकित रायजादा इस शो को अलविदा कह देंगे। लेकिन उनकी जगह मशहूर एक्टर पुनीत चौकसे की एंट्री होगी, जो सीरियल में श्रीतमा मित्रा के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' में आने वाले इस नए मोड़ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। पुनीत चौकसे से पहले एक्टर तुषार ढेंबला का नाम शो के लिए सिामने आया था।

बता दें कि 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' (Advocate Anjali Awasthi) पर जुलाई में ताला लगने की खबर आ रही थी। लेकिन बाद में चैनल ने इसे कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया। वहीं इसकी टीआरपी रेटिंग की बात करें तो सीरियल को बीते सप्ताह 1.5 रेटिंग मिली। वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि लीप के बाद श्रीतमा मित्रा के सीरियल की स्थिति बदलती है या पहले जैसी ही रहती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article