टीवी मसाला

कसौटी जिंदगी फेम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का हुआ निधन, जिम करते समय एक्टर को आया हार्ट अटैक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 11, 2022, 04:08 PM IST

Siddhant vir Surryavanshi death: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के अचानक निधन से फैंस काफी सदमे में है। जिम करते समय एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया। एक्टर के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर है। जय भानुशाली ने सिद्धांत के निधन पर शोक जताया है।

Image

siddhant vir surryavanshi (image : instagram)

Siddhant vir surryavanshi death: टीवी जगत से चौकाने वाली खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhant vir surryavanshi) का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खबरों की माने तो एक्टर कथित तौर पर एक जिम में कसरत करते समय गिर गए। उनके परिवार में पत्नी, सुपरमॉडल एलेसिया राउत और उनके दो बच्चे हैं। सिद्धांत ने कुसुम, वारिस और सूर्यपुत्र कर्ण जैसे शो में काम किया है।

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी उसके बाद उन्होंने कुसुम के साथ टीवी में एंट्री की। उन्हें कसौटी ज़िंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है जैसे शो में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था। एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सख्त थे। वो अपने डाइट से लेकर वर्कआउट तक पर खास ध्यान देते थे। उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बात को जानने के बाद फैंस को यकीन नहीं हो रहा है।

जय भानुशाली ने जताया दुख

jay bhanusali post insta

jay bhanusali post insta

टीवी एक्टर जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात को कंफर्म किया है। एक्टर ने फोटो शेयर कर लिखा, भाई तुम इतनी जल्दी चले गए। यकीन नहीं हो रहा है।

कौन थे सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी टीवी का जाना माना चेहरा था। एक्टर कई टीवी सीरियल में नजर आ चुके थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कुसुम शो से की थी। एक्टर को कसौटी जिंदगी की से पहचान मिली थी। एक्टर को आखिरी बार टीवी शो कट्टी- बट्टी और जिद्दी दिल में देखा गया था। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे थे। एक्टर ने साल 2015 में इरा नाम की लड़की से शादी की थी। सिद्धांत की शादी एक साल के अंदर ही टूट गई थी। इसके बाद एक्टर ने अलीसिया नाम की लड़की से दूसरी शादी की थी। एक्टर को पहली शादी से एक बेटी थी और दूसरी शादी से एक बेटा था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article