Bigg Boss 17 Abhishek Kumar and Isha Malviya fight: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 17 हर गुजरते दिन के साथ रोमांचक होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट कहीं दुश्मन से दोस्त बन रहे हैं तो कुछ दोस्त से दुश्मन होते जा रहे हैं। अभी लेटेस्ट एपिसोड में फिर एक बार अभिषेक और ईशा के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और फिर एक बार हमेशा की तरह अभिषेक, ईशा के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते नजर आता है। आइए देखते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट और उस पर नजर डालते हैं।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान ईशा, अभिषेक घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करती और बताती है कि वह हमेशा हर किसी का अपमान करता रहता है। वह गुस्से में सब भूल जाता है। जिसके बाद फिर अभिषेक गुस्से में ईशा के चरित्र पर सवाल उठाता है और ईशा को पुरानी बातें याद करने को बोलता है। अभिषेक गुस्से में बोलत है, "मुझे गुस्सा मत दिलाओ, याद नहीं है ब्रेकअप एक से हुआ और दो महीने में नया बॉयफ्रेंड।"अभिषेक की बदतमीजी को देख समर्थ खुद को रोक नहीं पाता है और वह अभिषेक को गुस्से में पीछे हटने को बोलत है।
समर्थ अभिषेक की बातों का जवाब देते हु कहता है कि "2 महीने में नहीं, 2 दिन में भी मूव ऑन कर लेगी,अगर तेरे जेसा बीएफ हो तो।" आपको बता दें कि इस हफ्ते की नॉमिनेशन हो गए हैं और घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य, अंकिता लोखण्डे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और अनुराग डोभाल नॉमिनेटिड हैं।
