Durga Actor Aashay Mishra Epic Reply To Harshad Chopda Fans: टीवी के मशहूर एक्टर आशय मिश्रा एक बार फिर से छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आशय मिश्रा टीवी शो 'दुर्गा' में नजर आएंगे, जिसमें वह प्रणाली राठौड़ संग मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। सीरियल के प्रोमो में आशय मिश्रा (Aashay Mishra) बतौर अनुराग प्रणाली राठौड़ यानी दुर्गा संग रोमांस करते नजर आए। हालांकि उन्हें प्रणाली संग देख टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने आशय मिश्रा को प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) संग रोमांस करने के लिए ताना भी मारा। वहीं अब इस मामले पर खुद आशय मिश्रा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
आशय मिश्रा (Aashay Mishra) ने टेली मसाला संग बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) के फैंस को ट्रोल करने पर करारा जवाब दिया। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "समझदारी एक चीज है। हर्षद एक स्मार्ट और हैंडसम इंसान है, जिन्होंने लगातार दो साल तक हिट शो किया और दर्शक उनसे जुड़े हुए हैं। हालांकि ट्रोलिंग को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि हर किसी की अपनी एक राय होती है।" बता दें कि प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और आशय मिश्रा का 'दुर्गा' 16 सितंबर से छोटे पर्दे पर रिलीज होगा।
प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने की गुपचुप शादी?
प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) को लेकर ये भी अफवाह आई थी कि उन्होंने हर्षद चोपड़ा संग गुपचुप शादी कर ली है। साथ ही उनके रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन खुद एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वे केवल अच्छे दोस्त हैं।
