टीवी मसाला

Exclusive: YRKKH फेम प्रणाली राठौड़ ने हर्षद चोपड़ा संग गुपचुप लिये सात फेरे? रिलेशनशिप की खबरों पर भी उगला सच

Pranali Rathod Breaks Silence On Marrying Harshad Chopda: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ जल्द ही सीरियल 'दुर्गा' में नजर आएंगी। उन्हें लेकर अफवाह उड़ी कि उन्होंने हर्षद चोपड़ा संग शादी कर ली है। इस बात पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

प्रणाली राठौड़ ने हर्षद चोपड़ा संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Pranali Rathod Breaks Silence On Marrying Harshad Chopda: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने क्यूट अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। जल्द ही वह कलर्स के 'दुर्गा' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह आशय मिश्रा संग मुख्य भूमिका अदा करेंगी। आखिरी बार उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर अक्षरा देखा गया, जहां हर्षद चोपड़ा संग उनकी केमिस्ट्री कमाल की थी। प्रणाली राठौड़ को लेकर ये भी अफवाह आई कि उन्होंने हर्षद चोपड़ा संग शादी कर ली है और दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब खुद प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सच जाहिर किया है।

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि वो और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) कभी भी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं और वे केवल अच्छे दोस्त हैं। प्रणाली राठौड़ ने इस सिलसिले में कहा, "नहीं भाई, कोई शादी वादी नहीं हो रही है। हम केवल अच्छे दोस्त हैं और ये सभी अफवाह आधारहीन है। इनपर बिल्कुल भी विश्वास न करें। मुझे भी पुष्टि के लिए बहुत सी कॉल और मैसेज आए थे। तो कोई शादी नहीं हो रही है। मैं सिंगल हूं और मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा भी नहीं है।"

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) ने बताया कि उनका कभी भी हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के साथ कोई रिलेशनशिप नहीं रहा है। वे केवल अच्छे दोस्त ही थे। प्रणाली ने इस सिलसिले में कहा, "मम्मी-पापा को भी पता है कि हमारे बीच कुछ भी नहीं है। फैंस हमें बहुत प्यार करते हैं। मुझे पसंद है कि वो सोशल मीडिया पर हमारे कई एडिट बनाते हैं। मैं फैंस की भावनाओं को समझती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article