टीवी मसाला

'370 की बिरयानी' वाले Himanshu Jangra ने पुलिस स्टेशन में दोस्तों संग की ऐसी हरकत, Video देख भड़के लोग

370 Rupees Biryani Boy Himanshu Jangra New Video: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी की बात करने वाले हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें हिमांशु की हरकत देख लोग भड़क गए हैं।

Image

himanshu jangra (photo credit- instagram)

370 Rupees Biryani Boy Himanshu Jangra New Video: कुछ समय पहले ही कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में 370 रुपये की बिरयानी से जुड़ा एक मामला सामने आया, जिस वजह से कॉमेडियन काफी ट्रोल हुए। शो में हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) नाम के शख्स ने बताया कि कैसे उन्होंने लड़की से 370 रुपये की बिरयानी के बदले फेवर की डिमांड की। हिमांशु अपने इस मामले की वजह से बुरी तरह फंसे हुए हैं। एक तरफ वह नौकरी खो चुके हैं और दूसरी तरफ उनके खिलाफ एफआईआर तक हुई, जिसके बाद वह माफी मांगते हुए नजर आए थे। वहीं, अह हिमांशु का नया वीडियो आया है, जिसे देख लोग भड़क गए हैं। (नवभारत पर ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने गर्लफ्रेंड Mahieka Sharma से गुपचुप की शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल)

    हिमांशु जांगड़ा का नया वीडियो वायरल

    हिमांशु जांगड़ा कुछ समय पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए थे, जहां पर वह अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए थे। अब उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे हैं और यहां पर दोस्तों संग गपशप कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमांशु अपने दोस्तों के साथ सोफे पर बैठे हैं और उन्हीं में से एक इस मौके का वीडियो बनाता है और हिमांशु को 370 रुपये की बिरयानी वाला शख्स कहकर बुलाता है। ये सुनकर वीडियो में सभी लोग हंसने लगते हैं और हिमांशु की भी हंसी निकल जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी गुस्सा हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि हिमांशु इस विवाद पर जितनी भी माफी मांग रहे हैं, वो सब नाटक है। (नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kriti Sanon का रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia संग हुआ ब्रेकअप? दूसरी लड़की संग की पार्टी करते हुए स्पॉट)

      विवाद में प्रणित मोरे का नाम भी

      बता दें कि इस विवाद में प्रणित मोरेबुरी तरह फंसे हुए हैं। वह कुछ समय पहले ही हिमांशु जांगड़ा के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए थे। इस मौके पर कॉमेडियन ने अपना चेहरा छुपा रखा था। इस विवाद में प्रणित दो बार माफी मांग चुके हैं, लेकिन लोगों की ट्रोलिंग बंद नहीं हो रही है। कई टीवी स्टार्स ने प्रणित को खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि, बढ़ती ट्रोलिंग के बीच मुनव्वर फारूकी उनके सपोर्ट में आए थे और मामला खत्म करने की बात कही थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article