साउथ मूवीज

'रामायण' 4000 करोड़ रुपये के बजट में हुई है तैयार? Yash ने बताया सच, बोले- ये गलतफहमी है...

Yash Open Up On Ramayana 4000 Crore Budget: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बताया गया है कि इसे 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। लेकिन इस मामले पर अब यश ने सच बताया है।

Image

Yash ने 'रामायण' के बजट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Yash Open Up On Ramayana 4000 Crore Budget: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर की 'रामायण' इसी साल दिवाली पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश रावण की भूमिका अदा करने वाले हैं। 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। बताया जा रहा है कि 'रामायण' (Ramayana) बॉलीवुड की सबसे महंगी मूवी होने वाली है, क्योंकि इसे 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में इसके बजट को लेकर यश ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि 'रामायण' के 4000 करोड़ रुपये के बजट की बात एक गलतफहमी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Toxic: बोल्ड सीन्स पर उंगली उठते ही Yash ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने तो किस भी नहीं किया...

    यश (Yash) ने 'आप की अदालत' में कदम रखा था, जहां उन्होंने अपने करियर और अपकमिंग मूवी से जुड़ी काफी बातें कीं। वहीं 'रामायण' को लेकर यश से सवाल किया गया कि ये मूवी बाकियों से अलग होगी, क्योंकि उन्होंने 4000 करोड़ रुपये के बजट को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म में काम किया होगा। इसपर यश ने कहा, "ये गलतफहमी है। मैं आप सभी को साफ कर देता हूं कि 4000 करोड़ रुपये का बजट 'रामायण' की दोनों पार्ट का है, जिसमें रिलीज से लेकर प्रमोशन तक शामिल है। ये बिल्कुल हॉलीवुड के जैसा है।" यश ने 4000 करोड़ रुपये का गणित समझाते हुए आगे कहा, "फिल्म के समान बजट या उससे ज्यादा कई बार प्रमोशन पर खर्च किया जाता है, क्योंकि ये वैश्विक है। लेकिन जो आय आती है, वो भी वैश्विक होती है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yash की टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, मिला A सर्टिफिकेट
    Yash ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा

    Yash ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा

      यश (Yash) ने 'रामायण' (Ramayana) के बजट पर बात करते हुए आगे बताया कि भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए इतना पैसा खर्च करना जरूरी है। यश ने कहा, "जो भी होता है, हम पूरी मेहनत करेंगे और अपना काम अच्छे से करेंगे। आज नहीं तो हम इसे जरूर करके दिखाएंगे। अगर हम नहीं तो कोई और करेगा, लेकिन ये होना चाहिए। ये मुझे लगता है।"

      'रामायण' (Ramayana) के अलावा यश ने अल्लू अरविंद के एक बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक्टर को पहचान 'केजीएफ' से मिली है और उससे पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। यश ने इस बारे में कहा, "ये सही है। लेकिन मुझे लगता है कि सिनेमा केवल एक ही प्रोड्यूसर से जुड़ा हुआ नहीं है। बहुत से लोग सिनेमा में काम करते हैं, लेकिन एक्टर को ही क्रेडिट मिलता है। चाहे वो किरदार हो या राइटर, हर कोई सिनेमा में मेहनत करता है। लेकिन अगर एक एक्टर उसे सही से नहीं निभा पाता तो फिल्म काम नहीं करेगी।" यश ने अपने बयान में दर्शकों की भी सराहना की, जो अच्छे कलाकारों को पहचानते हैं। यश ने कहा, "मुझे लगता है कि दर्शक सही हैं, कई बार मुझे हैरानी हुई कि सिर्फ एक्टर ही क्यों जीतता है। लेकिन फिर एहसास हुआ कि दबाव के बाद भी एक्टर मूवी के जरिए लोगों से जुड़ता है और यही ट्रिक काम करती है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article