साउथ मूवीज

'100-200 करोड़ कम भी हो जाएं तो...' धुरंधर से क्लैश पर Yash ने तोड़ी चुप्पी

Yash on Dhurandhar Clash: यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसी बीच एक्टर ने धुरंधर से क्लैश और फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image

यश ने कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)

Yash on Dhurandhar clash: साउथ के स्टार एक्टर यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। यश अपनी फिल्म टॉक्सिक का प्रमोशन जोरों-शोरों कर रहे हैं। इस बीच यश ने बड़ी बात कह दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं यश ने ऐसा क्या कह दिया....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Govinda के सपोर्ट में Somy Ali ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट)

यश ने कह दी बड़ी बात

पहले टॉक्सिक को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था। इसी दिन आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज भी रिलीज होने वाली थी। इसके बाद दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बाद में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज 4 जून तक टाल दी। उस समय मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर अनिश्चितता को इसकी वजह बताया गया था। इसके बाद फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई थी। फिल्म के क्लैश को लेकर यश ने कहा कि उन्होंने कभी जानबूझकर किसी दूसरी फिल्म से टक्कर लेने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, 'जिन क्लैश की आप बात कर रहे हैं, उनमें मैं कभी सीधे जाकर शामिल नहीं हुआ। पहले मेरी फिल्म की रिलीज डेट घोषित होती है। इसके बाद अगर कोई दूसरी फिल्म उसी तारीख पर आती है, तभी क्लैश होता है।' यश ने यह भी माना कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज करने को लेकर वह खुद काफी असमंजस में थे। उन्होंने कहा, 'जब मेरी फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, तब मैं भी कन्फ्यूज था कि आगे क्या होगा।' एक्टर ने यह भी साफ किया कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाला नुकसान उन्हें डराता नहीं है। उनके लिए फिल्म को दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतारना ज्यादा जरूरी है।

यश के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि वह अपनी फिल्मों से जुड़ी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, 'जिंदगी में मुझे खोने के लिए कुछ है ही नहीं, इसलिए मुझे किसी चीज का डर नहीं है।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यश ने कहा, 'लोग सोचते हैं कि 100 करोड़ या 200 करोड़ रुपये कम होने से मुझे कुछ नुकसान हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। पहले मेरी जेब में कुछ भी नहीं था। अब मेरे पास जो भी है, वह मेरे लिए काफी है।' यश के मुताबिक, उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि वह दर्शकों से किए गए अपने वादे को पूरा न कर पाएं। उन्होंने कहा, 'मुझे डर इस बात का है कि मैंने लोगों से जो वादा किया है, अगर मेरी तरफ से वह फिल्म अच्छी नहीं बन पाई, तो मैं आगे बढ़ जाता हूं।' यश ने कहा, 'अगर मैं फिल्म को उस तारीख से नहीं हटाता, तो वह ईगो होता। अगर मैंने अपनी इमेज के लिए या किसी को कुछ दिखाने के लिए ऐसा किया होता, तो वह अहंकार होता। लेकिन यह सेल्फ रिस्पेक्ट था।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article