साउथ मूवीज

जब पति नागार्जुन के तब्बू संग अफयेर की जानकारी जान तिलमिला उठी थी अमाला अक्किनेनी, ऐसा था रिएक्शन

Amala Akkineni reacted to rumors about Nagarjuna: नागार्जुन अक्किनेनी और अमाला अक्किनेनी ने अपनी शादी के 33 साल पूरे कर लिए है। कपल खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि नागार्जुन का अफेयर तब्बू के साथ था। दोनों को साथ में अक्सर स्पॉट किया जाता था। आइए जानते हैं कि इस मामले में नागार्जुन की पत्नी का क्या रिएक्शन था।

Image

Amala Akkineni

Amala Akkineni reacted to rumors about Nagarjuna: नागार्जुन साउथ के बेस्ट एक्टर में से एक है। फैंस नागार्जुन की फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। नागार्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए रहते हैं। वही नागार्जुन का नाम बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस तब्बू से साथ काफी जोड़ा गया है। ऐसा कहा जाता है कि 1990 में दोनों का तगड़ा अफेयर था। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था, लेकिन इस बात की जानकारी नागार्जुन की पत्नी को हो गई थी। आइए जानते हैं कि उस समय अमाला अक्किनेनी का रिएक्शन क्या था।

ऐसी बातों को बढ़ावा नहीं देती

नागार्जुन का जब तब्बू के साथ अफेयर था उस समय नागार्जुन पहले से ही अमाला अक्किनेनी से शादीशुदा थे। एक इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन की पत्नी अमाला ने दोनों के अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। नागार्जुन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा था कि इस तरह की गंदी गपशप उनके घर में कभी नहीं आई। उन्होंने कहा, "मेरा घर पवित्र है, मंदिर की तरह और मैं फिल्म जगत से जुड़ी किसी भी अप्रिय बात को अपने घर में आने की अनुमति नहीं देती, खासकर गंदी गपशप। मैं ऐसी बातों को बढ़ावा नहीं देती। मुझे लगता है कि इससे मेरा घर दूषित हो जाएगा।"

कपल को पूरा हुए शादी के 33 साल

अमाला ने बताया कि क्रू एक्ट्रेस मुंबई के उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिनके साथ वह आज भी जुड़ी हुई हैं। अमाला ने बताया कि तब्बू जब भी हैदराबाद आती हैं तो उनके घर में आकर रुकती हैं। नागार्जुन और अमाला की शादी को 11 जून को 33 साल पूरे हो गए है। हाल ही में कपल ने अपने बेटे अखिल अक्किनेनी की शादी की है। फैंस ने कपल की जोड़ी को काफी पसंद किया। कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article