Jr NTR Weight Loose Real Reason: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) इन दिनों आयन मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज देखने को मिल रहा है। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ दिन पहले एक्टरजब स्पॉट हुए तब वह काफी दुबले पतले लग रहे थे। उनके अचानक घटे हुए वजन को देखकर फैंस को उनकी सेहत की चिंता होने लगी थी। हालांकि अब उनके बॉडी डबल ने खुलासा किया है कि उनका वजन अचानक से कैसे कम हुआ।
जूनियर एनटीआर ( Jr. NTR) के बॉडी डबल ईश्वर हैरिस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जूनियर एनटीआर वॉर 2( War 2) में ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) के साथ मैच करने के लिए अपना वजन कम कर रहे हैं। वह कड़ी डाइटिंग कर रहे हैं, अपने वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक्टर से एक एड शूट के दौरान मिला था तब वह बिल्कुल दुबले-पतले और कमजोर नजर आ रहे थे, उन्हें बुखार था। हालांकि ईश्वर हैरिस ने बताया कि वह ओजेमपिक नहीं ले रहे हैं। हालांकि बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि ऋतिक रोशन की बराबरी करना आसान नहीं है।
जूनियर एनटीआर( Jr NTR) के बॉडी डबल ने यह खुलासा भी किया कि वॉर 2 के लिए मुझे अप्रोच किया गया था, लेकिन जब मैंने अपना बजट बताया तब वह इसपर तैयार नहीं हुए। बॉलीवुड में बुरा हाल है वहाँ बिग बजट फिल्म होने के बाद मुझे भी मुझे इतनी कम फीस दी जा रही थी कि मेरा केवल फ्लाइट का ही खर्च निकल पाता। इसलिए मैंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
