साउथ मूवीज

Vishwambhara: Chiranjeevi ने बिग बजट डांस सीक्वेंस के लिए कसी कमर, जल्द पूरी करेंगे शूटिंग

Chiranjeevi to shoot dance sequence for Vishwambhara: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी विश्वंभरा में व्यस्त हैं। लेटेस्ट खबरों की मानें तो चिरंवीजी जल्द ही इस मूवी के लिए एक बड़ा डांस सीक्वेंस शूट करने वाले हैं, जिसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। इन दिनों इस गाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

Image

Vishwambhara

Chiranjeevi to shoot dance sequence for Vishwambhara: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी फैंटसी एंटरटेनर विश्वम्भरा पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जोरोंं-शोरों से चल रही है। फिल्म का निर्माण वी वामसी कृष्णा रेड्डी , प्रमोद और विक्रम रेड्डी मिलकर यूवी क्रिएशन के लिए कर रहे हैं। फिल्म विश्वम्भरा में अदाकारा तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इन दिनों विश्वम्भरा की शूटिंग नालगोडा में हो रही है। खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द ही विश्वम्भरा का एक बड़ा गाना शूट करेंगे, जिसे शोबी मास्टर कोरियोग्राफ करेंगे। इस गाने में चिरंजीवी के साथ-साथ कई दूसरे कलाकार भी थिरकते दिखाई देंगे।

सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि विश्वम्भरा के मेकर्स इस गाने को बहुत बड़े स्तर पर शूट करने वाले हैं, जिसके लिए चिरंजीवी ने कमर कस ली है। चिरंजीवी साउथ इंडस्ट्री के जबरदस्त डांसर हैं और उनके फैंस को उनका डांस काफी पसंद है। फिल्म विश्वम्भरा के मेकर्स चिरंजीवी के फैंस को सरप्राइज देने के लिए ये बिग बजट सॉन्ग शूट करने वाले हैं।

फिल्म विश्वम्भरा में चिरंजीवी और तृषा कृष्णन के अलावा वेन्नेला किशोर, हर्ष वर्धन और परवीन जैसे कई सारे अच्छे कलाकार दिखाई देंगे। एमएम कीरवानी इस फिल्म के शानदार विजुअल्स के लिए ट्यून डिजाइन करेंगे। चिरंजीवी और तृषा कृष्णन की अपकमिंग फिल्म विश्वम्भरा अगले साल 10 जनवरी के दिन रिलीज होगी। जब से विश्वम्भरा का ऐलान हुआ है, तब से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवे आसमान पर है। फिल्म के गाने को लेकर आई खबर से फैंस का उत्साह बढ़ना लाजमी है। वैसे आप विश्वम्भरा देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article