साउथ मूवीज

Vijay Sethupathi ने एटली कुमार और मुराद खेतानी संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है तहलका

Murad Khetani’s next With Vijay Sethupathi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद ही दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की 'बेबी जॉन' के बाद अब एटली कुमार ने अपने बैनर तले बनने जा रही नेक्स्ट थ्रिलर में लीड रोल निभाने के लिए विजय सेतुपति को चुना है। फिल्म का निर्देशन मुराद खेतानी द्वारा किया जाएगा।

Image

Vijay Sethupathi and Atlee Kumar

Atlee Kumar’s next With Vijay Sethupathi: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) के बैनर तले बनी वरुण धवन 'बेबी जॉन' (Baby John) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी अहम भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि ऑडियंस का मजा दोगुना करने के लिए एटली कुमार ने 'बेबी जॉन' में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का भी कैमियो करा दिया है। 'बेबी जॉन' की चर्चा के बीच अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि एटली कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही एक थ्रिलर मूवी के लिए साउथ की फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) संग हाथ मिलाया है।

विजय सेतुपति के साथ लगी एटली कुमार की नेक्स्ट थ्रिलर

पिंकविला से जुड़े सूत्रे के अनुसार एटली कुमार द्वारा निर्मित इस थ्रिलर में विजय सेतुपति को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म को मुराद खेतानी डायरेक्ट करते नजर आएंगे। मुराद खेतानी, विजय सेतुपति और एटली कुमार की ये तिकड़ी यकीनन बड़े परदे पर तहलका मचाती नजर आएगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2025 के फर्स्ट क्वार्टर में शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स इसे 2025 के अंत तक रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। यह एक शानदार सब्जेक्ट पर बेस्ड होगी, जो ऑडियंस को पसंद आने वाली है।

मुराद खेतानी ने भी इस नए प्रोजेक्ट की पुष्टि की थी। डायरेक्टर ने कहा था कि उनके पास एक मूवी है। एटली सुर और वो इस तमिल पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। मुराद खेतानी ने यह भी कहा था कि वो जल्द ही इस फिल्म की घोषणा करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article