Kingdom 2 Shelved: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म किंगडम 2 (Kingdom 2) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। फिल्म किंगडम के फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।
नहीं बनेगी 'किंगडम 2'
विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म ‘किंगडम’ की सीक्वल अब नहीं बनेगी। यह खबर ऑफिशियल हो गई है। प्रोड्यूसर नागा वामसी ने Idlebrain को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की। इंटरव्यू में जब उनसे ‘किंगडम 2’ के बारे में पूछा गया, तो नागा वामसी ने साफ कहा, 'नहीं, हम अब वो फिल्म नहीं बना रहे।' फिर जब पूछा गया कि क्या फिल्म को एक हिस्से में खत्म करना बेहतर होता बजाय सीक्वल की तरफ ले जाने के, तो उन्होंने जवाब दिया, 'पिछली बातों पर चर्चा करने से कोई फायदा नहीं, इससे सिर्फ गौतम को तकलीफ होगी। अब कुछ करने को बचा नहीं है।' नागा वामसी ने यह भी बताया कि वो भविष्य में गौतम तिन्नानुरी के साथ फिर काम करेंगे और जल्द ही साथ आएंगे। अभी गौतम एक अलग तरह की फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज के बाद औसत कमाई कर पाई थी, जिसके बाद सीक्वल की उम्मीदें थीं। लेकिन अब प्रोड्यूसर ने साफ कर दिया कि वो प्लान कैंसल हो गया है। फैंस के लिए यह निराश करने वाली खबर है।
'किंगडम' में नजर आए थे ये सितारे
किंगडम (Kingdom) 2025 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) का अहम रोल था। फिल्म किंगडम 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
