साउथ मूवीज

सीढ़ियों से उतरते समय धड़ाम से गिरे Vijay Deverakonda, एक्टर का लुक देख फैंस ने की Kabir Singh से तुलना

विजय देवरकोंडा जल्द ही राधिका मदान के साथ 'साहिबा' म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा। बता दें एक्टर सीढ़ियों पर फिसलकर नीचे गिर गए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा जल्द ही राधिका मदान के साथ 'साहिबा' म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसी ही विजय देवरकोंडा आते हैं और गलती से फिसल कर नीचे गिर जाते हैं वहां मौजूद लोग उन्हें उठाने के लिए जाते हैं।

बता दें एक एक बिल्डिंग से बाहर निकलते समय एक्टर सीढ़ियों पर फिसलकर नीचे गिर जाते हैं। एक्टर के फैंस उनके साथ फोटो लेने के लिए उनका इतंजार करते हैं और उन सभी के सामने एक्टर गिर जाते हैं, लेकिन किसी के उठाने से पहले एक्टर खुद जाते हैं और कैमरे की तरफ देखते हैं। जसलीन रॉयल ने कुछ दिनों पहले ही एक सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी वो एक्टर के साथ एक म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 AD में कैमियो रोल करते नजर आए थे। फैंस ने एक्टर के इस रोल को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था। विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में बने हुए हैं। बता दें एक्टर वीडी 12 में नजर आएंगी, जिसकी शुटिंग अभी चल रही है। जर्सी के गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article