साउथ मूवीज

रश्मिका मंदाना को सच में डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? अफवाहों पर पहली बार की खुलकर बात

Vijay Deverakonda on Dating Rumours With Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर काफी लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि ये कपल रिश्ते में हैं। इन खबरों की सच्चाई को दुनिया के सामने लाते हुए विजय ने रश्मिका संग रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है।

Image

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

Vijay Deverakonda on Dating Rumours With Rashmika: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों को लेकर खबरें आती रहती हैं कि ये कपल रिलेशनशिप में हैं। फैन्स ने इस जोड़ी रील लाइफ में भी पसंद किया है। हैरानी की बात यह है कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना में से किसी ने भी डेटिंग की अफवाहों पर आज तक खुलकर बात नहीं की है। रश्मिका मंदाना संग रिश्ते में होने की खबरों पर विजय देवरकोंडा ने खुलकर बात की है। इन अफवाहों के फैलने की सच्चाई से भी विजय देवरकोंडा ने लोगों को रूबरू कराया है।

रश्मिका संग डेटिंग की अफवाहों पर बोले विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने अब रश्मिका मंदाना को डेट करने की खबरों पर रिएक्शन देने से परहेज नहीं किया। बॉम्बे टाइम्स से बार करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, 'मैं भी इस तरह खबरें पढ़ी हैं। मुझे लगा कि एक बार मुझे इन खबरों पर रिएक्शन देना चाहिए। फिर लगा चलो कोई नहीं।' इस बार भी विजय देवरकोंडा ने सच नहीं बताया कि वो रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं या नहीं? अभी लोगों के मन में यही सवाल बना हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें रश्मिका मंदाना की हाल ही में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' रिलीज हुई है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में अल्लू अर्जुन नजर रहे हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 950 करोड़ रुपये के ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना को आने वाले दिनों में 'द गर्लफ्रेंड' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article