GV Narayana Rao Death News: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर और प्रोड्यूसर जीवी नारायण राव (GV Narayana Rao) का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे हैं। एक्टर के निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। जीवी नारायण राव ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। रजनीकांत (Rajinikanth) के दोस्त जीवी नारायण राव के इस दुनिया से जाने के बाद अब फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'फिर से धुरंधर देख रहा हूं...' Toxic के धमाके के बीच Ram Gopal Varma ने कह दी बड़ी बात
नहीं रहे जीवी नारायण राव
100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जीवी नारायण राव अब दुनिया में नहीं रहे। जीवी नारायण राव 73 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए। सिनेजोश की एक रिपोर्ट के मुताबिक वो कुछ समय से सेहत की समस्या से जूझ रहे थे और बुधवार शाम को उनका निधन हो गया। मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) ने भी उनके गुजर जाने पर दुख जताया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया है। तो चलिए जानते हैं लोग उन्हें कैसे याद करते नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'मैंने कभी नहीं सोचा था'- Naga Chaitanya संग शादी पर Sobhita Dhulipala ने तोड़ी चुप्पी
‘अंतुलेनी कथा’ से शुरू हुआ था फिल्मी सफर
जीवी नारायण राव ने साल 1976 में फिल्ममेकर के. बालचंदर (K. Balachander) की फिल्म ‘अंतुलेनी कथा’ (Anthuleni Katha) से एक्टिंग की शुरुआत की थी। ये उनके करियर की एक खास शुरुआत साबित हुई। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नंदी अवॉर्ड (Nandi Award) भी मिला। इसके बाद जीवी नारायण राव ने कई फिल्मों में लीड रोल निभाए। ‘मुत्याला पालकी’ (Muthyala Pallaki), ‘ओका ऊरी कथा’ (Oka Oori Katha), ‘चिलकम्मा चेप्पिंदी’ (Chilakamma Cheppindi) और ‘ऊरुकिच्चिना माता’ (Oorukichchina Maata) जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। समय के साथ उन्होंने फिल्मों में कैरेक्टर और सपोर्टिंग रोल भी करने शुरू किए। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
रजनीकांत के साथ थी खास दोस्ती
जीवी नारायण राव की दोस्ती साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काफी खास थी। दोनों ने चेन्नई के मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट (Madras Film Institute) में साथ ट्रेनिंग ली थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक्टिंग की ट्रेनिंग साथ की और बाद में अपने-अपने करियर में आगे बढ़े। रजनीकांत के साथ जीवी नारायण राव की दोस्ती लंबे समय तक बनी रही। यही वजह है कि जीवी नारायण राव का नाम तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की उस पीढ़ी से भी जुड़ा रहा, जिसने 70 और 80 के दशक में फिल्मों को एक अलग पहचान दी। जीवी नारायण राव का मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के साथ भी मजबूत प्रोफेशनल रिश्ता रहा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘चट्टानिकी कल्लु लेवु’ (Chattaniki Kallu Levu), ‘मंचु पल्लीकी’ (Manchu Pallaki), ‘राजा विक्रमार्का’ (Raja Vikramarka), ‘गैंग लीडर’ (Gang Leader) और ‘हिटलर’ (Hitler) जैसी फिल्में शामिल हैं।
