साउथ मूवीज

उर्वशी रौतेला ने लिया तमन्ना भाटिया से पंगा, बोली 'नशा गाने से बेहतर है सॉरी बोल...'

Urvashi targets Tamannaah: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पिछले काफी वक्त से लगातार अपने चौंकाने वाले बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उर्वशी रौतेला ने एक दफा फिर से ऐसा बयान दिया है कि वो सुर्खियों में छा गई हैं। उर्वशी रौतेला ने कहा है कि उनका गाना सॉरी बोल तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के गाने नशा से बेहतर है।

Image

Urvashi Tamanna

Urvashi targets Tamannaah: विवादित बयानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचना है, ये उर्वशी रौतेला को अच्छी तरह से पता है। बीते दिनों में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिन्होंने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं। उर्वशी रौतेला एक दफा फिर से कुछ ऐसा बोला है, जिसकी वजह से लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने इस दफा तमन्ना भाटिया पर निशाना साधा है और कहा है कि एक्ट्रेस का नया गाना नशा उनके गाने सॉरी बोल के सामने फीका है। फिल्म जाट में उर्वशी रौतेला का आइटम सॉन्ग सॉरी बोल है, जिसको उन्होंने रेड 2 के आइटम सॉन्ग नशा से बेहतर बताया है।

असल में सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने तमन्ना भाटिया के गाने नशा और उर्वशी रौतेला के गाने सॉरी बोल के पोस्टर्स शेयर किए थे। उर्वशी रौतेला ने इन पोस्टर्स पर रिएक्ट करते हुए लिखा था कि उनका गाना नशा से कई गुना बेहतर है। नशा और सॉरी बोल दोनों ही गाने लगभग एक साथ दर्शकों के सामने आए हैं, जिस कारण हर कोई इनकी तुलना कर रहा है। उर्वशी रौतेला ने जैसे ही इन दोनों गानों की तुलना देखी, वैसे ही सॉरी बोल को नशा से बेहतर बता डाला।

बताते चलें कि उर्वशी रौतेला काफी लम्बे समय से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वो नाकामयाब ही हैं। साउथ में भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली है, जिसका वो ख्वाब देखती हैं। यही कारण है कि उर्वशी रौतेला इस तरह के बयानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। उर्वशी रौतेला ने कुछ दिनों पहले खुद को फीमेल शाहरुख खान बताते हुए बेस्ट प्रमोटर का खिताब दिया था। उर्वशी ने कहा था, 'लोग बोलते हैं शाहरुख खान के अलावा अगर किसी को प्रमोशन करने की समझ है तो वो उर्वशी हैं।' इस बयान के बाद उर्वशी रौतेला का काफी मजाक उड़ा था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article