साउथ मूवीज

Spirit: Prabhas की मेगा एक्शन ड्रामा में हुई Animal स्टार की एंट्री, सामने आई 1st Pic

Upendra Limaye in Spirit: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट काफी लम्बे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। इस मूवी के लिए उन्होंने प्रभास के साथ हाथ मिलाया है। अगर ताजा खबरों की मानें तो प्रभास स्टारर स्पिरिट में उपेन्द्र लिमये की एंट्री भी हो गई है। उपेन्द्र ने संदीप की एनिमल में यादगार रोल निभाया था।

Image

Spirit Prabhas

Upendra Limaye in Spirit: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा स्टारर स्पिरिट भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिकाी देंगे। अगर संदीप रेड्डी वांगा के दावों की मानें तो वो इसमें एनिमल से भी ज्यादा मारधाड़ और खून-खराबा दिखाएंगे। फिल्म स्पिरिट से सामने आई ताजा खबर के अनुसार, इसमें एनिमल से जुड़े एक बड़े स्टार की एंट्री हो गई है। जी हां, मराठी सिनेमा के जाने-माने कलाकार उपेन्द्र लिमेय डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग मूवी स्पिरिट से जुड़ गए हैं।

उपेन्द्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ नजर आ रहे हैं। उपेन्द्र ने इस फोटो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है, 'रेड्डी ब्रदर्स से मिलकर मुझे बहुत मजा आया है। मैं रेड्डी ब्रदर्स से हैदराबाद में मिला और मुझे मिलकर ऐसा लगा कि इनकी स्पिरिट काफी हाई है।'

बताते चलें कि फिल्म स्पिरिट को लेकर बीते दिनों काफी विवाद हुआ था। असल में संदीप रेड्डी वांगा फिल्म स्पिरिट में पहले दीपिका पादुकोण को लेने चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस की कुछ शर्ते उन्हें पसंद नहीं आई, जिसके बाद रेड्डी ने फैसला लिया कि वो दूसरी हसीना को स्पिरिट के लिए कास्ट करेंगे। इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने अदाकारा तृप्ति डिमरी को साइन किया। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में भी तृप्ति डिमरी का अहम रोल था। माना जा रहा है कि जैसे रेड्डी की एनिमल ने तृप्ति को सुपरस्टार बनाया था, वैसे ही उनकी स्पिरिट उन्हें भारत की सबसे बड़ी एक्ट्रेस बना देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article