साउथ मूवीज

Ranbir Kapoor के बाद इस हैंडसम हंक संग ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं Tripti Dimri, जल्द बनेगी जोड़ी

Tripti Dimri wants to work with Jr NTR: बॉलीवुड अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) की किस्मत फिल्म एनिमल के बाद पूरी तरह से बदल गई है। वो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी लम्बे समय से एक्टिव हैं लेकिन लोकप्रियता का जो स्वाद उन्होंने एनिमल के बाद चखा है, वो उन्होंने पूरे करियर में कभी नहीं चखा था।

Image

Jr NTR Tripti

Tripti Dimri wants to work with Jr NTR: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सालों से एक कहावत काफी फेमस है। ऐसा बोला जाता है कि यहां रातों रात लोगों की किस्मत बनती है और रातों-रात ही लोग महल से सड़क पर भी आ जाते हैं। अब अदाकारा तृप्ति डिमरी को ही देख लीजिए... सालों से तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) कड़ी मेहनत कर रही हैं और कई सारी शानदार रोल्स निभा चुकी हैं लेकिन फिल्म एनिमल में उनके कैमियो ने उन्हें इंडस्ट्री का नया स्टार बना दिया है। तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं। इन दोनों के सीन्स लोगों के बीच इस कदर वायरल हुए कि तृप्ति पूरे देश की भाभी 2 बन गई हैं।

तृप्ति डिमरी के फैंस उन्हें मिली अपार सफलता और प्यार से काफी खुश हैं और उन्हें नए-नए अभिनेताओं के साथ देखना चाहते हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी से जब ये सवाल किया गया कि वो रणबीर कपूर के बाद अब किस अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वो साउथ कलाकार जूनियर एनटीआर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं। तृप्ति ने हिन्दी फिल्मों में तो काफी काम किया है लेकिन साउथ में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। ऐसा लगता है कि अब तृप्ति डिमरी साउथ इंडस्ट्री में भी कदम जमाना चाहती हैं।

Animal 2 में दिखाई देंगी तृप्ति डिमरी

अदाकारा तृप्ति डिमरी का रोल एनिमल के साथ ही खत्म नहीं हो जाएगा। फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वंगा ने एनिमल (Animal) के अंत में इशारा दे दिया है कि तृप्ति का रोल एनिमल पार्क में भी होगा। तृप्ति के फैंस के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि वो अदाकारा को एनिमल 2 में जलवे बिखेरते हुए देखना चाहती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article