साउथ मूवीज

Toxic: कियारा आडवाणी कर रही हैं दो भाषाओं में 'टॉक्सिक' की शूटिंग, यश की फिल्म से टूटेगा पुष्पा-2 का रिकॉर्ड!

Toxic: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीता मोहनदास के हाथों में है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया जा रहा है।

Image

Toxic

Toxic: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसे लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी है। बता दें कियारा आडवाणी टॉक्सिक के लिए दो भाषाओं में शूटिंग कर रही हैं।

फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीता मोहनदास के हाथों में है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया जा रहा है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए ये फिल्म थोड़ी कठिन साबित होने वाली है। क्योंकि कियारा आडवाणी इस फिल्म में दोनों भाषाओं (अंग्रेजी और कन्नड़) में अपने डायलॉग्स बोलने वाली हैं। कियारा आडवाणी और यश को पहली बार एक देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस बेस्रबी से इतंजार करते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा में उनकी पहली फिल्म भी है। मेकर्स अंग्रेजी वर्जन के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को आकर्षित करने के लिए भी कमर कस रही हैं। टॉक्सिक की शूटिंग अभी बेंगलुरु में चल रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। टॉक्सिक को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में नयनतारा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई देंगे। बता दें, फिल्म टॉक्सिक 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी हाल ही में साउथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आई थी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ स्क्रीन करते हुए दिखाई दी थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं एक्ट्रेस 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ दिखेंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article