The Raja Saab Teaser Leak: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। प्रभास की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने की डेट का ऐलान किया था। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने के लिए 16 जून का दिन चुना था लेकिन उससे पहले ही इसका कुछ कंटेंट ऑनलाइन लीक हो गया। जिसके बाद मेकर्स अब इसको लेकर थोड़ा सख्त हो गए हैं। अभी हाल ही में एक पोस्ट लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी दे डाली है।
टीजर लीक होने पर भड़के मेकर्स
प्रभास की फिल्म द राजा साब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अभी हाल ही में फिल्म द राजा साब का टीजर रिलीज से पहले ही लीक हो गया। टीजर के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस टीजर लीक की घटना पर फिल्म द राजा साब के मेकर्स काफी भड़क गए हैं और लोगों के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दे डाली है। इससे जुड़ा एक पोस्ट भी सामने आया है। इस पोस्ट फिल्म के मेकर्स ने लिखा कि 'अगर 'द रजा साब' की कोई लीक कंटेंट मिला, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा और हैंडल्स को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि आप हमारे साथ मिलकर इस एक्सपीरियंस को प्रोटेक्ट करें।'
कब रिलीज होगी फिल्म
'द राजा साब' एक रोमांटिक हॉरर-कॉमेडी है। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे फिल्म में मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), और रिद्धि कुमार (Riddhi Kumar) और संजय दत्त (Sanjay Dutt)भी अहम रोल में हैं। प्रभास की ये फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
