The Paradise X Review: साउथ के जाने-माने स्टार नानी (Nani) की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था और अब फिल्म का पहला शो के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की राय एक जैसी नहीं है। कुछ दर्शकों ने नानी की एक्टिंग, फिल्म के विजुअल्स, एक्शन और माहौल की तारीफ की है, तो कुछ ने कहानी और खासकर दूसरे हाफ पर सवाल उठाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म द पैराडाइज को लेकर लोगों का रिएक्शन कैसा है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:The Paradise 1st Review: रोंगटे खड़े करने आ रहे हैं Nani, मिलेगा "पैन इंडिया सुपरस्टार" का दर्जा
नानी की एक्टिंग की हुई तारीफ
‘द पैराडाइज’ में नानी जदल के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन में उनकी परफॉर्मेंस की खास तौर पर तारीफ देखने को मिल रही है। कई लोगों ने उनके लुक, बॉडी लैंग्वेज और एक्शन सीन्स को फिल्म की बड़ी ताकत बताया है। नानी ने इस फिल्म के लिए अपना लुक भी काफी बदला है। उनके किरदार के लंबे बाल, रफ लुक और आक्रामक अंदाज को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म समीक्षाओं में भी उनकी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और एक्शन सीन्स में मेहनत का जिक्र किया गया है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू, Prabhas कसेंगे कमर
लोगों को पसंद आया फर्स्ट हाफ
एक्स पर सामने आए कुछ रिएक्शन में फिल्म के पहले हाफ को काफी पसंद किया गया है। दर्शकों ने इसे स्लो-बर्निंग कहानी बताते हुए फिल्म के माहौल, विजुअल्स, एक्टिंग और टेंशन की तारीफ की। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म शुरुआत में धीरे-धीरे अपना माहौल तैयार करती है और फिर कहानी में पकड़ बनाती है। फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला (Srikanth Odela) ने फिल्म की दुनिया को अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन, लोकेशन और कैमरा वर्क इसके माहौल को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नानी और श्रीकांत ओडेला इससे पहले ‘दसरा’ (Dasara) में साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से दोनों की जोड़ी से इस फिल्म को लेकर उम्मीदें भी काफी थीं। ‘द पैराडाइज’ में दोनों ने एक बार फिर रॉ और इंटेंस दुनिया बनाने की कोशिश की है।
दूसरे हाफ पर उठे सवाल
जहां फिल्म के पहले हिस्से को लेकर कई पॉजिटिव रिएक्शन आए हैं, वहीं दूसरे हाफ को लेकर राय थोड़ी अलग है। कुछ दर्शकों और समीक्षकों ने स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और कहानी के आगे बढ़ने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। कुछ रिएक्शन में कहा गया कि फिल्म का दूसरा हिस्सा पहले हाफ की बनाई उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरता। एक्स पर कुछ दर्शकों ने तो फिल्म को काफी निराशाजनक भी बताया। एक रिएक्शन में स्क्रीनप्ले और नैरेशन की आलोचना की गई और कहा गया कि दूसरे हाफ में फिल्म की पकड़ कमजोर पड़ जाती है।
