साउथ मूवीज

Thangalaan की उल्टी गिनती हुई शुरू, बस इतने दिनों बाद दस्तक देगी फिल्म

चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान' कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होने वाली है। बस कुछ दिनों में फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा।

Image

Thangalaan

चियान विक्रम की फिल्म 'तंगलान' कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब जल्द ही ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। आइए जानते कितने दिनों के बाद आप हिंदी में तंगलान का मजा ले सकते हैं।

15 अगस्त को रिलीज हुइ तंगलान अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के विजुअल्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और दमदार कहानी को फैंस ने बहुत पसंद किया है। अब बस 5 दिनों के बाद यानी 06 सितंबर 2024 को चियान विक्रम की फिल्म का इंतजार खत्म हो जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्टर पर तंगलान इन 5 डेज लिखा हुआ है। साथ ही फोटो शेयर करते हुए लिखा- सोने की खोज और न्याय की खोज के बारे में एक क्लासिक कहानी।

क्या है तंगलान की कहानी

तंगलान की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) की असल कहानी है। जब अंग्रेजों ने इसकी खोज की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से अंग्रेजों ने अपने फायदे के लिए इन गोल्ड फील्ड्स में लूटपाट की। इस फिल्म के दमदार विजुअल्स देख आप दीवाने हो जाएंगे।

ये सितारे आए थे नजर

इस फिल्म में चियान विक्रम, पार्वती, मालविका मोहनन, पसुपति, डेनियल काल्डाकिरोन नजर आए है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article