अगर आप अपनी कार में FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी जानते होंगे कि उसका KYC (Know Your Customer) समय-समय पर अपडेट रखना बेहद जरूरी है। KYC अपडेट न होने पर FASTag से जुड़ी कई सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर परेशानी से बचने और FASTag को बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल करने के लिए KYC अपडेट करना जरूरी है।
क्यों करवाई जाती है केवाईसी
KYC प्रक्रिया का उद्देश्य यूजर की पहचान और गाड़ी की जानकारी को वेरिफाई करना है। इससे सुरक्षित और पारदर्शी लेनदेन सुनिश्चित होता है। वहीं, अगर केवाईसी डिटेल्स में कोई बदलाव हुआ है जैसे पता, मोबाइल नंबर या दूसरी कोई जानकारी तो उसे जल्द अपडेट करवा लेना चाहिए।
FASTag KYC अपडेट क्यों जरूरी है?
FASTag KYC पूरा होने से यूजर का अकाउंट नियमों के अनुरूप बना रहता है और टोल भुगतान में किसी तरह की रुकावट नहीं आती। अगर लंबे समय तक KYC अपडेट नहीं किया जाता तो FASTag वॉलेट को रिचार्ज करने में दिक्कत आ सकती है।
ऑफलाइन तरीके से FASTag KYC कैसे अपडेट करें?
अगर आपका FASTag किसी बैंक द्वारा जारी किया गया है, तो आप संबंधित बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर KYC अपडेट करवा सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले अपने FASTag जारी करने वाले बैंक की शाखा में जाना होगा।
- FASTag KYC अपडेट फॉर्म लेना होगा।
- फॉर्म में नई या अपडेटेड जानकारी भरनी होगी।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म जमा करना होगा।
बैंक डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद आपके FASTag अकाउंट की KYC जानकारी अपडेट कर देगा। जरूरत पड़ने पर आप अपने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर से भी सहायता ले सकते हैं।
ऑनलाइन KYC अपडेट कैसे करें?
अगर आपका FASTag NHAI/IHMCL द्वारा जारी किया गया है, तो KYC ऑनलाइन भी अपडेट की जा सकती है।
- इसके लिए सबसे पहले IHMCL FASTag पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड या OTP से साइन इन करना होगा।
- डैशबोर्ड में My Profile सेक्शन पर आना होगा।
- यहां अपना KYC स्टेटस देख सकते हैं।
- अब KYC विकल्प पर क्लिक कर Customer Type चुनें।
- सभी जरूरी डिटेल्स को भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन को सबमिट करें।
आमतौर पर KYC अपडेट का अनुरोध लगभग 7 कार्य दिवस में प्रोसेस कर दिया जाता है।
KYC अपडेट के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार KYC के लिए आप बताए गए डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक वैलिड डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
इन दस्तावेजों के अलावा वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) भी जमा करना होता है।
