बॉलीवुड

सुबह-शाम बेचैन रहती थीं Shah Rukh Khan की ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर बताया अपना दुख

Sana Saeed Video: 'कुछ कुछ होता है' फेम सना सईद ने खुलासा किया कि वह कई सालों तक खाने से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझती रहीं। अब पूरी तरह ठीक होकर उन्होंने अपनी दर्दभरी कहानी साझा की।

Image

सना सईद ने शेयर किया वीडियो (pic credit-instagram)

Sana Saeed Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सना सईद (Sana Saeed) इन दिनों अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह कई सालों तक खाने से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जूझती रहीं। सना ने कहा कि शुरुआत में उन्हें खुद भी नहीं पता था कि उन्हें यह समस्या है, इसलिए वह लंबे समय तक चुपचाप इसका सामना करती रहीं। बाद में जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में सही जानकारी मिली, तब उन्होंने इलाज शुरू किया। अब सना पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी कहानी बताकर लोगों को इस तरह की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan बिना चुनौती के करवा पाएंगे मन्नत का रेनोवेशन, SC ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका)

सना सईद ने शेयर किया वीडियो

सना सईद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें खाने को लेकर हमेशा डर और बेचैनी रहती थी। उन्हें लगता था कि अगर कोई उन्हें ज्यादा खाते हुए देख लेगा तो क्या सोचेगा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 'द बुलिमिया हेल्प मेथड' किताब पढ़ी, तब पहली बार उन्हें समझ आया कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है। सना ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह मानने में काफी मुश्किल हुई कि वह बुलिमिया जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद को कई बार समझाया कि उन्हें कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन सच स्वीकार करने में उन्हें कई साल लग गए। उनके मुताबिक, बचपन में उन्होंने इस बीमारी के बारे में कभी नहीं सुना था। अगर उन्हें पहले इसकी जानकारी होती, तो शायद वह समय रहते इलाज शुरू कर पातीं।

इस पोस्ट के कैप्शन में सना सईद ने लिखा कि कई साल तक उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर है। उस समय इस विषय पर कोई खुलकर बात नहीं करता था, इसलिए वह चुपचाप अकेले इस समस्या का सामना करती रहीं। जब उन्हें बुलिमिया के बारे में जानकारी मिली, तब जाकर उन्हें अपनी परेशानी की असली वजह समझ आई। सना ने यह भी बताया कि अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज वह पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं और अपने शरीर और जिंदगी के साथ अच्छा महसूस करती हैं। उन्होंने उन लोगों से भी अपील की जो ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं कि वे किसी भरोसेमंद व्यक्ति या डॉक्टर से मदद जरूर लें, क्योंकि सही इलाज और समय पर मदद से इस बीमारी से बाहर निकला जा सकता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article