टीवी मसाला

Sairaab फेम एक्ट्रेस Prakriti Nautiyal पति से लेंगी तलाक, शादी के 2 साल बाद टूट रिश्ता; सामने आई वजह?

Prakriti Nautiyal Separates From Husband: टीवी एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। प्रकृति ने अपने पति वंदित से तलाक लेने का फैसला लिया है। तलाक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।

Image

prakrati nautiyal (photo credit- instagram)

Prakriti Nautiyal Separates From Husband: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबरें छाई हुई हैं। आकांक्षा ने लॉकअप 2 में खुलासा किया कि वह गौरव से अलग हो रही हैं। इन खबरों के बीच, अब टीवी की एक और एक्ट्रेस के पति से अलग होने की खबर सामने आई है। टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) में नजर आईं एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल (Prakriti Nautiyal) ने पति वंदित शाह से अलग होने का फैसला ले लिया है और दोनों जल्द ही तलाक लेंगे। प्रकृति और वंदित ने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। दोनो के तलाक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। Surbhi Jyoti ने एक महीने की बेटी को छोड़ लिए मौसम के मजे, फोटोज शेयर कर लिखा, 'उसे नजरअंदाज...'

    प्रकृति नौटियाल लेंगी पति से तलाक

    ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें प्रकृति नौटयाल के तलाक का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि प्रकृति नौटियाल और उनके पति वंदित शाह के बाच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और इसी से तंग आकर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। प्रकृति और वंदित आपसी तालमेल न बैठने की वजह से ही तलाक लेने का फैसला लिया है। प्रकृति अपनी जिंदगी में मची उथल-पुथल पर शांत है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रकृति और वंदित एक दूसरे के प्यार में थे और दोनों ने छह महीने तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, शादी के कुछ समय के अंदर ही सब कुछ बदल गया। दोनों के बीच अक्सर अनबन रहने लगी। इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। Bigg Boss 13 फेम Shefali Bagga पर गिरी कानूनी गाज, बेटिंग ऐप केस में ED ने की सख्त पूछताछ

      ससुराल से अलग रहती हैं प्रकृति नौटियाल

      सूत्रों में ये भी दावा किया गया है कि प्रकृति नौटियाल की ससुराल वालों से नहीं बनी थी। उनकी और वंदित की शादी साल 2024 में हुई थी और वह अपने ससुराल से उसी साल अलग हो गई थी। दावा है कि वह अगस्त से लेकर अब तक अपने ससुराल से अलग रह रही थीं।

      प्रकृति नौटियाल का वर्क फ्रंट

      बता दें कि प्रकृति नौटियाल इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। वह टीवी सीरियल सैराब में नजर आई थीं। इस शो में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। इससे पहले वह शहजादी और नामकरण जैसे शो में दिखीं। हालांकि, शो से खास पहचान नहीं मिली। वह तेलुगू सीरीज कार्तिक दीपम के हिंदी रीमेक में भी दिखीं। हालांकि, ये शो भी अचानक बंद हो गया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article