टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist: प्रेम के हाथों अनुपमा ने चखा हार का स्वाद, रोते हुए बोली- सब खत्म हो गया...

Anupamaa Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि फूड कार्निवल कॉम्पिटीशन में अनुपमा के हाथ हार लगेगी।

Image

'अनुपमा' के हाथ लगी हार, फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

Anupamaa Maha Twist: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में फूड कार्निवल कॉम्पिटीशन की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, अनुपमा और प्रेम के बीच तकरार और तीखी होती जा रही है। लेकिन 'अनुपमा' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे प्रेम के हाथों करारी हार मिली। इस हार से अनुपमा बुरी तरह टूट गई। 'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ा ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Surbhi Jyoti ने एक महीने की बेटी को छोड़ लिए मौसम के मजे, फोटोज शेयर कर लिखा, 'उसे नजरअंदाज...'

    'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि प्रेम और अनुपमा को टास्क मिलता है कि वे अपने-अपने कुकिंग पार्टनर के साथ खाना बनाएंगे। लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही हाथ का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी बनती है तो वहीं प्रेम और राही साथ खाना बनाते हैं। लेकिन जजेस को जहां प्रेम का खाना पसंद आता है तो वहीं अनुपमा को हार का मुंह देखना पड़ता है। जीत से प्रेम की खुशी सातवें आसमान पर होती है, लेकिन दूसरी ओर अनुपमा की हवाइयां उड़ जाती हैं। वो अपनी आंखों के सामने ही 'अपना घर' बनाने का सपना टूटते हुए देखती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler 16 July: पहले ही पड़ाव में अनुपमा को लगा चूना, एक गलती से देखेगी हार का मुंह!
      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि हार से अनुपमा की आंख में आंसू आ जाता है और वो रोते हुए कहती है, "सब खत्म हो गया...।" बता दें कि 'अनुपमा' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पक्का कॉम्पिटीशन में अनुपमा की वापसी होगी, तभी प्रेम को हार मिलेगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अनुपमा ही जीतनी चाहिए, वरना प्रेम को गलती का एहसास कैसे होगा।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' की कहानी क्या मोड़ लेगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article