साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में देवी प्रसाद से रिप्लेस होने पर थमन हुए नाराज!! म्यूजिक कंपोजर ने तोड़ी चुप्पी

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म को लेकर इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर थमन ने अपना दर्दा बयां किया है। आइए जानते हैं कि म्यूजिक कंपोजर ने क्या कहा है।

Image

Allu Arjun's Pushpa 2

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के दोनों ही पार्ट को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब फैंस पार्ट 3 का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 में पहले थमन के बैकग्राउंड स्कोर को पसंद किया गया था, लेकिन रातों-रात बैकग्राउंड स्कोर देवी श्री प्रसाद और सैम सीएस को दे दिया गया। हाल ही में इस बारे में बता करते हुए थमन का दर्दा छलका है। आइए जानते हैं कि म्यूजिक कंपोजर ने क्या कहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान थमन ने खुलासा किया कि उनके काम को प्रस्तुत करने के बावजूद, टीम पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थी और बैकग्राउंड स्कोर जिस कारण देवी श्री प्रसाद और सैम सीएस को दे दिया गया। हाल ही में बातचीत के दौरान थमन ने कहा-"मैंने पुष्पा 2 पर सुकुमार के साथ करीब 10 दिनों तक काम किया और संगीत के तीन अलग-अलग वर्जन भी बनाए। हालांकि टीम ने उनके काम की सराहना की, लेकिन बैकग्राउंड स्कोर को आखिरकार देवी श्री प्रसाद और सैम सीएस ने संभाला, क्योंकि यह निर्देशक का फैसला था।

खुद को केवल फिल्म का हिस्सा बताएं थे थमन

नंदामुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज के टीजर लॉन्च इवेंट के टाइम भी म्यूजिक कंपोजर ने अपना दर्द बयां किया था। इस दौरान थमन ने कहा था कि वह फिल्म से जुड़े थे, लेकिन पूरा संगीत नहीं संभाल रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं केवल फिल्म का एक हिस्सा हूं। मैं पूरी फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज नहीं कर रहा हूं। कई अन्य निर्देशक भी फिल्म पर काम कर रहे हैं। मैंने आउटपुट देखा और यह शानदार था। इसने मुझे बहुत उत्साहित किया।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article