साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay की जीत से गदगद हुए भाई Vikranth Santhosh, कहा- 'हम बेहद खुश हैं' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2026, 08:39 AM IST

Vikranth Santhosh on Thalapathy Vijay TVK Win: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के कजिन ब्रदर विक्रांत संतोष (Vikranth Santhosh) ने Times Now के बातचीत में भाई की जीत पर रिएक्शन दिया।

Image

जीत पर थलापति विजय के भाई ने कही ये बात (Image Source: Pinterest/ IMDb)

Vikranth Santhosh on Thalapathy Vijay TVK Win: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने अभी हाल ही में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में धमाल मचा दिया। थलापति विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटे जीतकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद से थलापति विजय काफी चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई थलापति विजय को विजय को बधाई देता नजर आ रहा है। इन सब के बीच थलापति विजय की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके कजिन ब्रदर विक्रांत संतोष (Vikranth Santhosh) ने Times Now से बातचीत में रिएक्शन दिया। तो चलिए जानते हैं कि विक्रांत संतोष ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan हुई पोस्टपोन? Thalapathy Vijay को लगा तगड़ा झटका)

विक्रांत संतोष ने जीत पर जताई खुशी

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह उनके भाई विक्रांत संतोष का इंटरव्यू है, जो उन्होंने Times Now को दिया है। विक्रांत संतोष ने थलापति विजय की तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत पर खुशी जताते हुए कहा, 'शब्द कम पड़ जाएंगे ये बताने के लिए कि परिवार के तौर पर हमें उन पर कितना गर्व है। लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया है, उससे हम बेहद खुश हैं। पिछले 35 सालों से लोग उन पर इतना प्यार बरसा रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा। मुझे यकीन है कि वो तमिलनाडु के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे। पूरा तमिलनाडु उनके लिए दुआ कर रहा है।' (ये भी पढ़ें: 'दो साल पहले से पता था' थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर Shaam ने दिया रिएक्शन)

बचपन के दिनों को किया याद

विक्रांत ने बचपन की यादें भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि 'हमारा बचपन बहुत अच्छा था, लेकिन जब अन्ना फिल्मों में आए और उन्हें सफलता मिलने लगी, तब उन्होंने लोगों का प्यार महसूस किया, उसी वक्त उन्होंने तय कर लिया था कि वह यह प्यार लोगों को वापस लौटाएंगे।' विक्रांत का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

Vikranth Santhosh on Thalapathy Vijay TVK Win

जीत पर थलापति विजय के भाई ने कही ये बात (Image Source: Vikranth Santhosh Instagram)

आज लेंगे शपथ

TVK ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद भी काफी समय तक थलापति को शपथ लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। आज यानी 10 मई को थलापति विजय अब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके बाद थलापति विजय एक एक्टर के साथ-साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article