साउथ मूवीज

'दो साल पहले से पता था' थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर Shaam ने दिया रिएक्शन - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2026, 12:47 PM IST

Shaam on Thalapathy Vijay TVK Win: एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK के जीतने के बाद एक्टर शाम (Shaam) ने Zoom से बात करते हुए इसको लेकर रिएक्शन दिया है।

Image

TVK की जीत पर शाम ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: X)

Shaam on Thalapathy Vijay TVK Win: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी छा गए हैं। थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में धमाल मचा दिया है। थलापति विजय की पार्टी ने 100 से ज्यादा सीट जीती है। इसके बाद से हर कोई थलापति विजय को बधाई देता नजर आ रहा है। इन सब के बीच थलापति विजय के को-स्टार शाम (Shaam) ने Zoom से बातचीत के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि शाम ने इंटरव्यू के दौरान ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: "विजय जैसी सुनामी की उम्मीद...", थलापति विजय की फैन हुईं Hema Malini, जमकर की तारीफ)

'मैंने दो साल पहले बता दिया था'

एक्टर शाम एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाम का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। शाम ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया, 'सच कहूं तो मुझे यह बात 2024 में ही पता चल गई थी। एक सुबह मैंने उन्हें फोन किया और कहा, ‘अन्ना, मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखा है और लोग आपका सम्मान कर रहे हैं।' फिर हाल ही में, 3 मई को मैंने उन्हें संदेश भेजा कि मेरा सपना सच होगा।' (ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के हारने की अफवाह सुन फैन ने किया ऐसा काम, मच गया हड़कंप)

थलापति विजय को लेकर कही ये बात

शाम ने कहा कि 'विजय अन्ना बहुत मजबूत इरादे वाले इंसान हैं और उनका दिल बेहद साफ और ईमानदार है। वह हमेशा कहते हैं कि वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वह अपने फैंस की वजह से हैं। इसलिए उनके प्यार का बदला चुकाने के लिए वह कुछ करना चाहते थे। एक बार मैंने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें पता था कि वह इतने बड़े बन जाएंगे। तब अन्ना ने मुझसे कहा, ‘मैं सिर्फ अभिनय करने आया था, मुझे नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद भी जल्द राजनीति में शामिल होने वाले हैं, तो उन्होंने दिया कि 'नहीं मैं खुद को वहां नहीं देखता।'

Shaam on Thalapathy Vijay TVK Win

TVK की जीत पर शाम ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: X)

TVK को मिली इतनी सीट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी है। TVK को 108 सीटे मिली है। माना जा रहा है कि जल्द ही थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article