साउथ मूवीज

सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा

Pooja Hegde Video: साउथ एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार जीत दर्ज की है। इस बीच एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने खास अंदाज में विजय को शुभकामनाएं दी है।

Image

सच हो गई पूजा हेगड़े की भविष्यवाणी (pic credit-instagram)

Pooja Hegde Video: साउथ एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बता दें कि थलपति विजय को सभी लोग जीत की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Thalapathy Vijay के हारने की अफवाह सुन फैन ने किया ऐसा काम, मच गया हड़कंप)

Pooja Hegde vijay

सच हो गई पूजा हेगड़े की भविष्यवाणी (pic credit-IMDb)

पूजा हेगड़े ने की थी भविष्यवाणी

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपनी आने वाली फिल्म जना नायकन के सेट से एक मजेदार बिहाइंड-द-सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में विजय की बड़ी राजनीतिक जीत का पहले ही अंदाजा लगा लिया था। हाल ही में तमिझगा वेट्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख के रूप में राजनीति में कदम रखने वाले विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में शानदार जीत हासिल की, जिसकी इतनी बड़ी उम्मीद कम ही लोगों को थी। जीत के जश्न के बीच पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक बोर्ड की तरफ इशारा करती नजर आती हैं, जिस पर लिखा होता है, 'इलेक्शन कौन जीतेगा?' इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में विजय की ओर इशारा करती हैं, जैसे वह पहले से ही उनकी जीत का इशारा कर रही हों। यह देखकर विजय थोड़े शर्माते हुए अपना चेहरा छुपाकर वहां से चले जाते हैं।

इस मूवी में नजर आएंगे विजय और पूजा

वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, 'लगता है मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी? सपनों के सच होने के नाम, विजय सर।' इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिए। बता दें कि पूजा ने चुनाव नतीजों के बाद विजय के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की और उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि यह जीत और भी बड़ी होती जाएगी। बता दें कि जना नायकन में पूजा और विजय एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों 2022 की फिल्म बीस्ट में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इस नई फिल्म को सेंसर से जुड़े कुछ कारणों की वजह से देरी का सामना करना पड़ा है। मालूम हो कि पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाया है।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article