Thalapathy Vijay Oath Ceremony: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब एक एक्टर से सीएम बन गए हैं। थलापति विजय ने 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान कई स्टार्स और भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान एक्टर थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी वहां नजर आईं। लेकिन इस शपथ ग्रहण में विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम (Sangeetha Sornalingam) और उनके दोनों बच्चे जेसन संजय (Jason Sanjay) और दिव्या साशा (Divya Saasha) वहां नहीं पहुंचे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे। इन सब के बीच अब थलापति विजय के बच्चों और पत्नी के न पहुंचे की वजह सामने आ गई है। (ये भी पढ़ें: सीएम बने Thalapathy Vijay को साउथ स्टार्स ने दीं बधाईयां, कमल हासन बोले- 'राज्य चमके..' बाकियाें ने क्या कहा?)
इस वजह नहीं पहुंचे
थलापति विजय एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में हुआ थलापति विजय का शपथ ग्रहण है, जिसके बाद एक्टर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए। इस शपथ ग्रहण समारोह में हर कोई नजर आया लेकिन एक्टर के दोनों बच्चें और पत्नी नहीं नजर आईं। इसकी वजह तलाक की अर्जी है। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने कुछ समय पहले थलापति विजय से तलाक लेने की अर्जी दी है। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तलाक की अर्जी के बाद से थलापति विजय के बेटे ने भी अपने आप को पापा से दूर कर लिया है। खबरों के मुताबिक संगीता सोर्नलिंगम अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहती हैं। (ये भी पढ़ें:Exclusive: 'मैं बहुत खुश हूं' रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के CM बनने पर भावुक हो उठीं Trisha Krishnan)

इस वजह से नहीं पहुंचे पत्नी-बच्चे (Image Source: ANI/ Pinterest)
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगे आरोप
थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा भी संगीता सोर्नलिंगम ने एक्टर की कई गंभीर आरोप लगाए है, जिसके वजह से दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही संगीता सोर्नलिंगम और थलापति विजय का तलाक हो जाएगा। आपको बता दें कि संगीता सोर्नलिंगम और थलापति विजय ने साल 1999 में शादी की थी।
तृषा कृष्णन से जुड़ता है नाम
तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। तृषा कृष्णन और थलापति विजय को कई इवेंट में भी साथ देखा गया है। थलापति विजय के शपथ ग्रहण में भी तृषा कृष्णन पहुंची थीं।
