साउथ मूवीज

Exclusive: 'मैं बहुत खुश हूं' रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के CM बनने पर भावुक हो उठीं Trisha Krishnan

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2026, 11:09 PM IST

Trisha Krishnan on Thalapathy Vijay CM Oath: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के तमिलनाडु के CM बनने पर तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। तृषा कृष्णन ने Times Now से कहा...

Image

थलापति विजय के CM बनने पर तृषा कृष्णन (Image Source: ANI/ Timesnow)

Trisha Krishnan on Thalapathy Vijay CM Oath: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद से थलापति विजय काफी चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय को हर कोई बधाई देता नजर आ रहा है। थलापति विजय को अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। इन सब के बीच तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का एक वीडियो सामने आया है। तृषा कृष्णन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं जानते हैं तृषा कृष्णन के नए वीडियो में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan हुई पोस्टपोन? Thalapathy Vijay को लगा तगड़ा झटका)

तृषा कृष्णन ने दी थलापति विजय को बधाई

एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह तृषा कृष्णन का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। तृषा कृष्णन ने Times Now को दिए रिएक्शन में एक्टर थलापति विजय को बधाई दी। जब तृषा कृष्णन से थलापति विजय के सीएम बनने पर सवाल किया गया, तब एक्ट्रेस ने कहा कि वो बहुत खुश हैं। इसके आगे उन्होंने थलापति विजय को जीत की बधाई भी दी। तृषा कृष्णन के इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। तृषा कृष्णन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: Jana Nayagan: रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

Trisha Krishnan on Thalapathy Vijay CM Oath

थलापति विजय के CM बनने परतृषा कृष्णन (Image Source: ANI)

ओथ सेरेमनी में पहुंचीं थी तृषा कृष्णन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन आज थलापति की ओथ सेरेमनी में पहुंची थीं। इस दौरान तृषा कृष्णन साड़ी पहने नजर आईं। तृषा कृष्णन के फेस प्यारी सी स्माइल देखने को मिली थी। तृषा कृष्णन के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।

विजय को CM पद की शपथ लेते हुए देखकर निकल पड़े तृषा के आंसू

जब एक्टर विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब उन्हें देखकर तृषा अपने आंसुओं को नहीं रोक पायीं। उनकी आंखें नम हो गईं और उनके चेहरे पर इमोशन्स साफ-साफ नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि तृषा अपनी नम आंखों से लोगों को पता रही थीं कि विजय ने सालों से इस सपने को पूरा करने के लिए कितनी मेहनत की है, जो आज सफल हो गई है।

अफेयर की है खबरें

एक्टर थलापति विजय अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से अलग होने वाला है। दोनों के तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इन खबरों के बीच थलापति विजय लगातार तृषा कृष्णन के साथ नजर आ रहे हैं, जिके बाद से दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चा है। लेकिन अभी तक तृषा कृष्णन और थलापति विजय ने इस मुद्दे पर रिएक्शन नहीं दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article