Thalaivar 171: निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'थलाइवर 171' (Thalaivar 171) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रजनीकांत (Rajinikanth) फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फैंस इस फिल्म के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने थलाइवर 171 से रजनीकांत का फर्स्ट लुक शेयर किया है। एक्टर को दमदार अंदाज में देख फैंस हैरान रह गए है। एक्टर का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। फैंस थलाइवर 171 के पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोकेश ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 22 अप्रैल को फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट होगी।
पोस्टर में रजनीकांत सोनी की घड़ी से बनी हुई हथकड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन फ्रेम वाला सनग्लासेस लगाया है। पोस्टर के बैकग्राउंड में घड़ी का मैकेनिज्म दिखाई दे रहा है। एक्टर पोस्टर में स्टाइलिश लुक में नजर आए है। फिल्म की कहानी सोने और टाइम से जुड़ी हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। फिल्म इस साल के आखिरी में फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है।
धांसू लुक में नजर आए रजनीकांत
लोकेश की रजनीकांत के साथ पहली फिल्म है। लोकेश इससे पहले लिओ और विक्रम जैसी दमदार फिल्मों का निर्देशन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रजनीकांत के अलावा शिवकार्तिकेय मुख्य भूमिका में हो सकते है। हालांकि मेकर्स ने रजनीकांत के अलावा किसी भी नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में नजर आए थे। लाल सलाम में एक्टर ने मोइद्दीन भाई का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था।
